पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने बालासोर हादसे पर जताया दुख, कहा- मामले की हो उच्च स्तरीय जांच

Former Rail Minister Lalu Prasad Yadav ने बालासोर ट्रेन हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए। मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

RJD Cheif and Former Rail Minister Lalu Prasad Yadav On Balasore Train Accident News Update


Train Accident In Balasore News In Hindi:
बालासोर (ओडिशा) में शुक्रवार की देर शाम करीब 7 बजे दर्दनाक हादसे में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। वहीं हज़ारों लोग जख्मी हो गए, मरने वालों की तादाद बढ़ती ही जा रही है। भीषण हादसे की तस्वीर देख कर आप भी सहम जाएंगे। कई परिवारों में मातम पसर गया, पूरे देश में शोक की लहर है।

बालासोर ट्रेन दुर्घटना पर राजद प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया। वहीं उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि सतर्कता नहीं दिखाने और लापरवाही बरतने की वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ है। सावधानियां नहीं बरतने की वजह से इतनी बड़ी तादाद में लोग हताहत हुए हैं।

पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि यह बड़ी लापरवाही है, इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिनकी लापरवाही की वजह से रेलवे की इतनी बड़ी तबाही हुए है।

रेलवे हादसा की वजह से ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। पीएम मोदी से लेकर विभिन्न प्रदेशों के नेताओं ने भी दर्दनाक ट्रेन हादसे पर शोक संवेदना व्यक्त की है। टीएमसी के नामचीन नेता अभिषेक बनर्जी ने रेल हादसे पर रेल मंत्री पर कटाक्ष किया। इसके साथ ही उनसे इस्तीफ़े की भी मांग की है।

दसा कैसे हुआ यह सवाल भी कई लोगों के ज़ेहन में घर कर रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक चेन्नई की तरफ कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी, इसी दौरान ट्रेन की कई बॉगी पटरी से उतर गई और बगल के ट्रैक पर जा गिरी। दूसरी तरफ से बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी। इसी दौरान जबरदस्त हादसा हो गया। कोरोमंडल ट्रेन की बॉगी नंबर B2 से B99, A1 से A2, B1 और इंजन हादसे का शिकार हुए।

यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12864) की एक जनरल बॉगी क्षतिग्रस्त हुई । पीछे की तरफ़ से जेनरल बॉगी और 2 नंबर बॉगी पटरी से उतर गई थी। बहनागा बाज़ार रेलवे स्टेशन से गुज़रने के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के मद्देनज़र हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। हेल्पलाइन नंबर का बोर्ड विभिन्न प्रदेश के मुख्य रेलवे जंक्शन पर लगाए गए हैं। बिहार की राजधानी पटना के रेलवे जंक्शन पर बोर्ड लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+