तेजस्वी यादव को बना देना चाहिए सीएम, गठबंधन में RJD का बड़ा हिस्सा: प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने कहा है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बिहार का मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। क्योंकि गठबंधन में आरजेडी का सबसे बड़ा हिस्सा है।

Recommended Video
Prashant Kishore on Tejashwi Yadav: प्रशांत किशोर की जनसुराज यात्रा 77वें दिन शिवहर पहुंची। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के चेहरे के नाम पर चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ सीएम नीतीश ने खुद से स्वीकार कर लिया है कि अब उनके चेहरे पर चुनाव नहीं जीता सकता है। पीके ने कहा कि ऐसे में बिहार का सीएम बनने के लिए तेजस्वी यादव को 2025 तक का इंतजार नहीं करना चाहिए। उन्हें अब सीएम चुन लेना चाहिए क्योंकि महागठबंधन सरकार में आरजेडी का बड़ा हिस्सा है।
शनिवार को शिवहर में प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव को सीएम चुनने के लिए 2025 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। उनके गठबंधन में राजद का सबसे बड़ा हिस्सा है, नीतीश कुमार को उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहिए. इससे तेजस्वी को 3 साल काम करने का मौका मिलेगा और जनता को उनके प्रदर्शन के आधार पर वोट देने का मौका मिलेगा।
शनिवार को 77वें दिन जनसुरा पदयात्रा की शुरुआत पुरनहिया के शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना के साथ हुई। पदयात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पीके ने बिहार की पूर्व की सरकारों औ मौजूदा महाठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार का धन दूसरे राज्यों में चला गया। लगभग 25 लाख करोड़ रुपए दूसरे राज्यों भेजे गए। अब स्थिति ये है कि बिहार में लोग सरकारी कर्ज पास कराने के लिए भी घूस देते हैं।
जनसुराज पदयात्रा के तहत करीब 850 किमी से ज्यादा का पैदल सफर प्रशांत किशोर कर चुके हैं। पश्चिम चंपारण में 550 किमी से अधिक पश्चिम चंपारण में पदयात्रा हुई। अब पूर्वी चंपारण में 300 किमी से अधिक की पदयात्रा की जा चुकी है। जनसुराज यात्रा अब शिवहर पहुंची है। जहां प्रशांत किशोर लगभग 8 से 10 दिन रुकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications