बिहारः अजफर शमसी को गोली मारे जाने पर राजद और कांग्रेस ने सीएम नीतीश कुमार को घेरा

पटना। भाजपा प्रवक्ता अजफर शमसी को अपराधियों द्वारा गोली मारने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। प्रदेश की सियासत गरमा गई है। राजद और कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सीधे सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है और गृह मंत्री का पद छोड़ने को कहा है। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

rjd and congress demand resignaton from nitish kumar of state home ministry

भाजपा प्रवक्ता अजफर शमसी को गोली मारे जाने के मामले में सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि पहले सिर्फ आम लोगों पर गोली चलाई जाती थी अब तो भाजपा प्रवक्ता पर दिनदहाड़े गोली चलाई गई है। इस घटना ने बिहार के कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। ऐसी घटना के बाद सीएम नीतीश कुमार को गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

वहीं राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता को गोली लगने के बाद बीजेपी चुप क्यों है। हर दिन किसी न किसी की हत्या हो रही है। ऐसी स्थिति में नीतीश कुमार को एक मिनट भी गृह मंत्री के पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है।

वहीं भाजपा प्रवक्ता को गोली लगने के बाद राजद के उठाये गये सवाल पर भाजपा ने पलटवार करते हुए राजद को अपने सासन के दिन याद करने की सलाह दी है। भाजपा नेता प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि राजद शासन में संगठित अपराध होते थे और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त होता था। आज आपसी रंजिश में कुछ कांड हो जाते हैं पर पुलिस प्रशासन सख्ती के साथ पकड़ती भी है। इस मामले में शामिल सभी अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे।

भाजपा प्रवक्ता अजफर शमशी के बेटे असद शमशी के मुताबिक उनके पिता का जमालपुर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ललन प्रसाद सिंह से विवाद चल रहा था। इसके अलावा आटीसी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष पद को लेकर भी विवाद चल रहा था, जिसमें उन्हें हत्या की धमकियां मिलती रहती थीं। साथ ही अजफर शमशी का अपने भाई आकिब अख्तर नजवी से दो दशक से विवाद चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+