Begusarai News: 'पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन उन्होंने एक न सुनी', लूटकांड पर बोले स्वर्ण व्यवसायी

Begusari Loot News In Hindi: बिहार में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ताज़ा मामला बिहार के बेगूसराय ज़िले का है, जहां पुलिस की नाकामी उस वक्त नज़ारा देखने को मिला, जब बदमाशों ने दिन दिहाड़े शहर के बीचो-बीच पोश इलाके में स्थित ज्वेलर्स की दुकान में आभूषण की लूट कर ली।

Recommended Video

    'पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन उन्होंने एक न सुनी', लूटकांड पर बोले स्वर्ण व्यवसायी

    स्वर्ण व्यवसाइयों का आरोप है कि प्रमोद पोद्दार (स्वर्ण व्यवसाय) लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर, पुलिस प्रशासन से स्वर्ण व्यवसाइयों की सुरक्षा की मांग करते रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस ने मामले में संज्ञान नहीं लिया। इस वजह से एक बार फिर एक बार फिर बेगूसराय में आभूषण की बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।

    requested police for security they did not listen gold businessman on robbery Begusarai loot News

    स्वर्ण व्यवसाइयों का कहना है कि अगर पुलिस वक्त रहते मामले पर संज्ञान लेती तो शायद इतनी बड़ी वरादात नहीं होती। सोनारों ने अपनी बहादुरी का परिचय दिया और बदमाशों से लोहा लिया। इस दौरान सोनार औऱ बदमाशों के बीच फायरिंग भी हुई। स्वर्ण व्यवसाई ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर बदमाशों को घायल भी किया।

    बदमाशों की तरफ़ से फायरिंग में दुकान के स्टाफ को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं दुकानदार द्वारा फायरिंग में दो बदमाशों को भी गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बदमाश करीब 35 से 40 लाख का जेवर लूट कर फरार हो गये।

    बेगूसराय शहर में दिनदहाड़े नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित पीपी ज्वेलर्स में हुई घटना से दुकानदारों में ख़ौफ का माहौल है। व्यवसायी प्रमोद पोद्दार ने बताया कि आज करीब एक बजे दिन में मेरा बेटा राजीव अपने दुकान पर था। दो बदमाश दुकान के अंदर घुसे और फर्स्ट फ्लोर पर जाकर विभिन्न तरह के जेवरात देखने लगे। इसके तुरंत बंद बदमाशों ने पिस्तौल निकाली और लूटपाट करने लगे, विरोध करने पर फायरिंग करने लगे।

    बदमाशों की फायरिंग में मेरे स्टाफ अजय कुमार को गोली लगी। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। र मेरे द्वारा भी फायरिंग की गई, जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी। दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

    स्वर्ण आभूषण व्यवसायी ने बताया कि 35 से 40 लख रुपए के आभूषण के लूट हुई है। धनतेरस को लेकर हम लोग तैयारी कर रहे थे। पहले ही प्रशासन को सूचना दे दिया था, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा का उपाय नहीं किया। घटना के बाद एसपी मनीष के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर मामले की तफ्तीश की। वहीं एसपी मनीष ने बताया दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+