बिहारः एक बार फिर रुकी 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया, विभाग ने जारी की अधिसूचना

पटना। बिहार के शिक्षा विभाग के उपसचिव अरशद फिरोज ने शिक्षकों की चल रही नियुक्ति प्रक्रिया के रुकने की अधिसूचना जारी की है। तीस हजार से अधिक पदों पर चल रही शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है। दरअसल, सरकारी माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छठे चरण के शिक्षक नियोजन के तहत शिक्षकों की नियुक्ति चल रही थी, जिसे शिक्षा विभाग ने दिव्यांगों द्वारा न्यायालय में दायर एक न्यायादेश के अनुपालन में रोकने का निर्णय लिया है।

recruitment of thirty thousand teacher proccess stopped once again

जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि 24 जुलाई को पारित न्यायादेश के अनुपालन में राज्य के उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के पद पर छठे चरण के शिक्षकों के नियोजन की कार्रवाई एवं प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है।

नियोजन की प्रक्रिया एवं कार्रवाई से संबंधित अनुवर्ती निदेश माननीय न्यायालय के आदेश के अनुरूप अलग से जारी किया जाएगा। बता दें कि नेशनल फेडरेशन ऑफ ब्लाइंड द्वारा वाद दायर कर कहा गया था कि छठे चरण के नियोजन की प्रक्रिया में दिव्यांगजनों के लिए निर्धारित क्षैतिज आरक्षण के प्रावधान को लागू नहीं किया जा रहा है।

शिक्षा विभाग ने भी इस मामले में प्रतिशपथ पत्र दायर किया था। इस मामले में कोर्ट का आदेश शिक्षा विभाग को 7 अगस्त को प्राप्त हुआ और मंगलवार को उसपर संज्ञान लेते हुए नियोजन स्थगित किया गया। हालांकि सालभर से चल रही नियोजन की प्रक्रिया को कई बार स्थगित किया जा चुका है। 31 जुलाई को अंतिम बार नियोजन पत्र बांटे जाने की तिथि जारी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+