Railway News: इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों को किया गया रिशेड्यूल, जानिए रेलवे की ताजा अपडेट
Railway News: रेलवे के कामों की वजह से ट्रेन के रिशेड्यूल और कैंसिल होने की ख़बर सामने आ रही है। आप भी किउल-गया रूट पर सफ़र करते हैं, तो यह ख़बर ज़रूर पढ़ें। दानापुर रेलमंडल के किउल-गया रेल रूट के बीच चलने वाली कुछ ट्रेनों रिशेड्यूल किया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों को कैंसिल भी किया गया है।
वज़ीरगंज स्टेशन पर नॉन इंटरलाकिंग के काम की वजह से ट्रेन टाइम्ग में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेन अपने वक्त पर चलेगी, तो वहीं कुछ ट्रेन लेट चलेगी। इसके अलावा कुछ ट्रेन ही कैंसिल कर दी गई है। ट्रेन शेड्यूल में बदलाव के दौरान नॉन इंटरलॉकिंग का कम किया जाएगा।

एनआई के काम की वजह से वजीरगंज स्टेशन पर ट्रेनों की टाइमिंग भी बदली गई है। इसी क्रम में किउल-गया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन (गाड़ी सं. 03393) 14 और 15 अक्टूबर को नहीं चलेगी। इसके अलावा गया-किउल पैसेंजर स्पेशल (गाड़ी सं. 03390) भी दो दिनों (14 और 15 अक्टूबर) के लिए रद्द की गई है।
जमालपुर से चलने वाली जमालपुर-गया पैसेंजर स्पेशल (गाड़ी सं. 03615) 15 अक्टूबर तक 60 मिनट की देरी से जमालपुर से चलाई जाएगी। रेलवे अधिकारियों की मानें तो वजीरगंज स्टेशन पर होने वाले काम की वजह से कुछ और ट्रेनों की टाइमिंग रिशेड्यूल की गई है।
गया-हावड़ा एक्सप्रेस (गाड़ी सं. 13024) गया और नवादा के बीच चलने वाली ट्रेन भी 13 अक्टूबर तक गया से 20 मिनट की देरी से चलेगी। वहीं गया से चलने वाली गया-किउल पैसेंजर स्पेशल (गाड़ी सं. 03390 ) गया और नवादा के बीच 60 मिनट की देरी से चलेगी।
रेल से सफ़र करने वाले यात्रियों का कहना है कि ट्रेन के मद्देनज़र सुधार करवाना ज़रूरी है। आए दिन रेल हादसे की ख़बर सामने आ रही है। हादसा होने से अच्छा है कि पहले ही व्यवस्था का दुरुस्त कर लिया जाए। बुधवार की रात भी बक्सर में भयानक रेल हादसा हुआ है। ट्रेन रिशेड्यूल होने से यात्रियों का परेशानी तो होती है, लेकिन उनकी सुरक्षा के मद्देनज़र काम होना भी ज़रूरी है।












Click it and Unblock the Notifications