Railway News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए डिटेल्स
Puja Special Train, Railway News: त्योहारों में घर जाने के लिए ट्रेनों टिकट की काफी दिक्कत होती है। कई लोग त्योहार नहीं मना पाते हैं। त्योहार के मद्देनज़र ट्रेनों में भीड़ देख हुए पूर्व मध्य रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फ़ैसला लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी दी है।
कोसी और मिथिलांचल वासियों को अब त्योहारों में घर जाने के लिए टिकट की परेशानी नहीं होगी। CPRO वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 24.11.2023 से 08.12.2023 तक सहरसा-अंबाला कैंट स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 05577) हर शुक्रवार को 19.10 बजे (शाम) सहरसा से रवाना हुआ करेगी। रूट के विभिन्न स्टेशनों पर स्टॉपेज लेते हुए शनिवार को 23.15 बजे (रात) अंबाला कैंट पहुंचेगी।

अंबाला कैंट-सहरसा स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 05578) 26.11.2023 से 10.12.2023 तक अंबाला से हर रविवार को 03.40 बजे (दिन) में रवाना होगी। विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सोमवार को 09.45 बजे सहरसा पहुंचेगी।
अप एंड डाउन रूट में किन किन स्टेशनों पर ट्रेन रूकेगी: सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, दरभंगा, कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर, सीतापुर, मुरादाबाद और सहारनपुर में स्टॉपेज दिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर क्लास के 10 डिब्बे और जेनरल के 10 डिब्बे हैं।
रक्सौल-आनंद विहार स्पेशल (गाड़ी संख्या 05531) 26.11.2023 से 10.12.2023 तक हर रविवार 22.25 बेज (रात) रक्सौल से रवाना होगी। अपने स्टॉपेज पर रुकते हुए अगले दिन सोमवार को 18.00 बजे (शाम) में आनंद विहार पहुंचेगी।
आनंद विहार से वापसी में आनंद विहार-रक्सौल स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 05532) दिनांक 27.11.2023 से 11.12.2023 तक हर सोमवार आनंद विहार से 20.00 बजे (रात) में रवाना होगी, अगले दिन मंगलवार को 14.30 बजे (दिन) में रक्सौल पहुंचेगी। अप एंड डाउन रूट में रूकने वाले जगहों में सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशन का नाम शामिल है। इस ट्रेन में कुल 20 साधारण डिब्बे होंगें।












Click it and Unblock the Notifications