Raghopur Assembly Election 2025: तेजस्वी की हैट्रिक या सतीश बदलेंगे गेम, राघोपुर में कितना हुआ मतदान?

Raghopur Assembly Election 2025 : बिहार की सबसे चर्चित सीटों में शामिल राघोपुर विधानसभा में गुरुवार यानी आज 6 नवंबर की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। राघोपुर में शाम पांच बजे तक 59.45% प्रतिशत मतदान हुआ है। यह सीट सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि पूरे बिहार की सियासत की दिशा तय करने वाला रणभूमि मानी जाती है। करीब 3.4 लाख वोटरों वाले इस क्षेत्र में हर कोई जानता है कि उनका वोट आने वाले मुख्यमंत्री का फैसला कर सकता है।

राघोपुर की सियासी जंग में इस बार सबकी निगाहें तेजस्वी यादव पर टिकी हैं, जो तीसरी बार लगातार जीत हासिल करने की कोशिश में हैं। वहीं उनके सामने हैं बीजेपी प्रत्याशी सतीश कुमार, जो पहले भी 2010 में राबड़ी देवी को हराकर इस सीट पर बड़ा उलटफेर कर चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या तेजस्वी अपनी हैट्रिक पूरी करेंगे या सतीश एक बार फिर चुनावी समीकरण बदल देंगे।

Raghopur Assembly Election 2025 LIVE Update

प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने चंचल सिंह को मैदान में उतारा है, लेकिन पीके के खुद चुनाव न लड़ने से उनकी मौजूदगी ज्यादा असरदार नहीं मानी जा रही। कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन असली मुकाबला तेजस्वी यादव बनाम सतीश कुमार के बीच ही है। राघोपुर का यह चुनाव नतीजा न सिर्फ एक सीट तय करेगा, बल्कि यह भी बताएगा कि क्या बिहार की सियासत एक बार फिर लालू परिवार के इर्द-गिर्द लौटेगी या फिर सत्ता की चाबी किसी और के हाथ में जाएगी।

Raghopur Vidhan Sabha Chunav 2025 (राघोपुर विधानसभा चुनाव लाइव कवरेज)

-राघोपुर में शाम 5 बजे तक 59.45 प्रतिशत मतदान हुआ

-राघोपुर में दोपहर एक बजे तक लगभग 43.31 प्रतिशत मतदान हुआ

राघोपुर में सुबह 11 बजे तक लगभग 28.79 प्रतिशत मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक राज्यभर में लगभग 27.65% वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं राघोपुर में सुबह 11 बजे तक 28.79% मतदान हुआ है।

राघोपुर में सुबह 9 बजे तक 13.78 प्रतिशत मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक राज्यभर में लगभग 13.13% वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं राघोपुर में सुबह 9 बजे तक 13.78 प्रतिशत मतदान हुआ है।

तेजस्वी यादव ने डाला वोट, बोले- 14 नवंबर को बनेगी नई सरकार

- राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने आज पटना में अपनी पत्नी राजश्री यादव के साथ मतदान किया। दोनों सुबह ही वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे। वोट डालने के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार जनता बदलाव का मतदान करेगी। उन्होंने कहा, "14 नवंबर को नई सरकार बनेगी।" तेजस्वी ने दावा किया कि पहले चरण की वोटिंग में ही लोगों का रुझान स्पष्ट है और बिहार में महागठबंधन की जीत तय है।

-तेजस्वी यादव ने सभी बिहारवासियों से वोट डालने की अपील की

-राघोपुर विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है।

-ऐसी खबरें आ रही हैं कि राघोपुर में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी प्रेम कुमार ने तेजस्वी यादव को अपना समर्थन दे दिया है।

लालू-राबड़ी का गढ़, अब तेजस्वी की परीक्षा

गंगा पार वैशाली जिले का यह इलाका उस जमीन के रूप में जाना जाता है, जिसने लालू प्रसाद यादव (1995) और राबड़ी देवी (2000) जैसे दो मुख्यमंत्री दिए। अब उसी राघोपुर में उनके बेटे तेजस्वी यादव अपनी तीसरी जीत की तलाश में हैं। 2015 में पहली बार विधायक बने तेजस्वी अब INDIA गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे हैं। उनके साथ कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) भी मैदान में हैं, जो निषाद वोटों पर पकड़ रखती है।

तेजस्वी का वादा - बिहार में बदलाव का मौका

नामांकन दाखिल करते वक्त तेजस्वी ने कहा था कि "यह सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि बिहार को बदलने का अवसर है।" उन्होंने बेरोजगारी, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे पर जनता से वोट मांगे हैं। हालांकि, विरोधी उनके वादों को 'अवास्तविक सपने' बताते हैं।

बीजेपी के सतीश कुमार का पलटवार -"वीआईपी सीट का नाम, काम कुछ नहीं"

तेजस्वी के सामने इस बार भी बीजेपी के सतीश कुमार हैं, जिन्होंने 2010 में राबड़ी देवी को हराकर सुर्खियां बटोरी थीं। सतीश का कहना है - "तेजस्वी दो बार डिप्टी सीएम रहे, फिर भी राघोपुर को कॉलेज या अस्पताल नहीं दिला पाए। जब तक मोदी जी की सड़क नहीं बनी थी, तब तक हाजीपुर पहुंचने में सात घंटे लगते थे।"

जातीय समीकरण और NDA की रणनीति

राघोपुर में यादव मतदाता बहुमत में हैं और अब तक कोई भी उम्मीदवार बिना उनका समर्थन हासिल किए नहीं जीता। यही वजह है कि इस बार भी यादव वोटों के इर्द-गिर्द पूरा समीकरण घूम रहा है। वहीं, NDA ने चिराग पासवान और सतीश कुमार के बूते अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+