Bihar News: ‘पता नहीं था सांसद हैं’, ओवैसी को गाली देने वाले युवक ने मांगी माफी, कहा- ग़लती से बन गया वीडियो
Bihar News: पहलगाम में आतंकी हमले में कई पर्यटकों की दुखद मौत हो गई थी। इसके बाद से ही पूरे देश में पाकिस्तान से बदला लेने की मांग को लेकर आक्रोश है। भारत के राजनीतिक गुटों के बीच एक आम सहमति बन गई है, जो निर्णायक कार्रवाई की वकालत कर रही है।
आक्रोश के इस माहौल के बीच, हैदराबाद के सांसद और AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया ने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। भारतीय मुसलमानों के बीच अपनी प्रभावशाली स्थिति के लिए जाने जाने वाले ओवैसी की पाकिस्तान की तीखी निंदा और पाकिस्तानी अधिकारियों की भड़काऊ टिप्पणियों का खंडन भी किया।

पहलगाम की घटना के बाद उनके सख्त रुख ने आतंकवाद और भारत में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच कलह पैदा करने के प्रयासों के खिलाफ एक एकीकृत मोर्चा दिखाया। कई हिंदू नेताओं की तरह राष्ट्रवाद का प्रदर्शन करते हुए ओवैसी ने आतंकवादियों को संबोधित करते हुए अपने शब्दों में कोई कमी नहीं रखी।
ओवैसी की पूरे देश में तारीफ़ हुई, वहीं पूर्णिया (बिहार) के रुपौली के रहने वाले एक युवक ने उनकी (ओवैसी) के बयानबाज़ी की आपत्तिजनक वीडियो बनाया। इस पर काफी विवाद होने के बाद युवक ने माफी मांग ली। वीडियो में सफाई देते हुए युवक ने कहा कि उसे पता नहीं था कि ओवैसी सांसद है, गलती से वीडियो बन गया है।
युवक ने तो माफी मांग ली है, लेकिन सरफराज़ आलम ने कहा कि मांफी मांग ली यह कहते हुए कि पता नही था कि सांसद हैं, गलती हो गई। क्या यह कहीं से भी संवैधानिक है कि किसी को गाली दे और समुदाय विशेष पर टिप्पणी की जाए। इस मामले में सरकार को चाहिए कि सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी सख्त नियम बनाए जाएं, ताकि इस तरह माहौल बिगाड़ने वाले पर कार्रवाई की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications