मार्कशीट लेने घर से निकली थी प्रियंका...बॉयफ्रेंड संग हुई फरार, पिता-भाई ने जिंदा बेटी की निकाली अर्थी और...

Purnia News: बिहार के पूर्णिया जिले से एक हैरान करने वाली घटना फिर से सामने आई है। यहां 21 साल की लड़की का उसके जीते जी उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इसके लिए पहले उसकी अर्थी सजाई गई और फिर पूरे गांव में शव यात्रा निकालकर दाह संस्कार किया गया। अब आप सोच रहे होंगे कि जिंदा लड़की का दाह संस्कार क्यों हो रहा ह? तो यह बात जानकर आपका भी माथा चक्करा जाएगा।

दरअसल, बीते 27 जून को प्रियंका (21) नाम की लड़की मार्कशीट लेने की बात बोलकर कॉलेज के लिए घर से निकली थी और वहां से अपने प्रेमी संग फरार हो गई। देर शाम बीत जाने के बाद भी जब प्रियंका घर नहीं लौटीं तो उसके परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद परिजनों ने प्रियंका की खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान प्रियंका के घर वालों को उसके लव अफेयर की बात मालूम हुई।

Purnia News

लव अफेयर के बारे में जानकारी होने के बाद प्रियंका के भाई प्रशांत कुमार ने नगर थाने में मनोज कांति के बेटे नीरज कुमार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। इतना ही नहीं, लड़की को बरामद करने के लिए उसके परिजनों ने पुलिस पर दवाब भी बनाया। इस दौरान प्रियंका ने अपने घर पर फोन किया और नीरज कुमार संग जीने मरने की बात बताई। प्रियंका के परिजन बताते है वह घर से मार्कशील की बात बोलकर निकली थी।

फिर कॉलेज में अपने प्रेमी नीरज के साथ फरार हो गई। कुछ रोज बाद प्रियंका ने अपने घरवालों को कॉल किया और बताया कि वह अपने प्रेमी संग ही रहना चाहती है। इस बात से गुस्साएं भाई प्रशांत ने अपनी बहन की कुश वाली अर्थी सजाई और दोस्तों के संग मिलकर अर्थी को पूरे गांव में घुमाया। नाराज भाई ने कुश की अर्थी पर बहन की तस्वीर भी लगा रखी थीं। इतना ही नहीं, हिंदू रीति-रिवाज से बहन की अर्थी को शमशान घाट तक ले गया और उसका दाह संस्कार कर दिया।

प्रियंका के परिजनों का कहना है कि जिस घर में लाड़ प्यार पाला पोसा वो ऐसा करेंगी उन्होंने सपनों में भी नहीं सोचा था। लड़की के पिता किशोर सिंह कहते हैं वैसे तो उनकी दो बेटियां थीं और एक बेटा। मगर उन्होंने सबसे लाड़ प्यार से अपनी बेटी प्रियंका को पाला था। वे उसका हर कहा मानते। आर्थिक रूप से कमजोर होते हुए भी उन्होंने बेटी को बीए कराया। इस दौरान किशोर सिंह बोलते-बोलते भावुक हो जाते है।

किशोर सिंह बताते है कि घर पर वह मार्कशीट लाने की झूठी कहानी बनाकर निकली थी और वहीं से वो लापता हो गई। उसने भागने से पहले ये तक नहीं सोचा कि जिस बाप ने बड़े अरमानों से उसे पाला उसके ऊपर क्या बीतेगी। वो अब हमारे लिए मर गई है। आपको बता दें कि एक महीने बाद ही प्रियंका की शादी होनी थी। शादी की लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई थी। मगर इसके पहले ही वह घर से भाग निकली।

बहन के इस तरह भागने से नाराज भाई प्रशांत सिंह का कहना है कि बहन की वजह से आज सबको सिर झुकाकर गांव से लेकर बाजार तक चलना पड़ता है। जिस लड़के से बहन की शादी तय हुई थी उस लड़के के परिवार वालों ने पिता जी को क्या कुछ नहीं कहा। भाई का कहना है कि उनके परिवार के लिए उनकी बहन मर चुकी है। बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई प्रशांत ने अपनी बहन की जीते जी अर्थी सजाई और श्मशान में जाकर दाह संस्कार किया दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+