Pappu Yadav News: ‘आप चालाक मत बनिए’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बताया पत्रकार पर को क्यों भड़के थे
Pappu Yadav News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव अपने बेबाक अंदाज़ के लिए सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती देने के बाद वह चर्चा का विषय बने हुए थे। इसके बाद उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह पत्रकार को कहते नज़र आ रहे थे कि, ज़्यादा चालाक मत बनिए।
वीडियो वायरल होते ही ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया कि 24 घंटे में दो टके के गैंग का सफ़ाया करने चले थे। लॉरेंस बिश्नोई ने पप्पू यादव को औक़ात उनकी बता दी। इसलिए ही तो पत्रकार द्वरा लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेते ही पप्पू यादव भड़क गए। क्योंकि वह बिश्नोई गैंग से डर चुके हैं।

इस पूरे मामले में पप्पू यादव ने वन इंडिया हिंदी से बात की और बताया कि उन्होंने पत्रकार से क्यों ऐसा कहा था। पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि प्रेस वार्ता ज़हरीली शराब से मौत और बाढ़ पीड़ितों को लेकर थी। इस गंभीर विषय पर बात करने के लिए प्रेस वार्ता रखी गई और उसमें दूसरे मुद्दे पर बात करना ठीक नहीं था।
50 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हो गए, तीन दर्जन से ज़्यादा परिवार के बीच मातम पसरा हुआ है। इस मामले में मीडिया ख़ामोश है और मैं भी बात नहीं करके क्या अपराधियों की चर्चा करता। 3 दर्जन से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई, सरकारी माफियाओं के माथे पर शिकन तक नहीं आई। बेरहम रहनुमाओं इन परिवारों की हाय लगेगी।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वह ट्रोलर को जवाब नहीं देते हैं, लेकिन उन्हें बेनक़ाब ज़रूर करते हैं। बिहार की बदहाली पर मीडिया ख़ामोश है, 50 लाख से ज़्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सैकड़ों लोग ज़हरीली शराब पीकर मर गए। इन मुद्दों पर चर्चा की बजाए अपराधियों पर चर्चा करता? मुंबई जा रहा हूं, सबको औक़ात बताऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications