पूर्णियाः कुख्यात अपराधी गुड्डू मियां की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में घटना हुई कैद

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के मधुबनी ओपी के धोबिया टोला राजेंद्र नगर में कुख्यात अपराधी गुड्डू मियां की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मधुबनी काली प्रसाद टोला के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े गुड्डू को गोली मार दी। वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कुछ अपराधी गुड्डू मियां से हाथापाई कर रहे हैं और इसी दौरान गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय और मधुबनी ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

purnia goons did murder of gangster guddu miyan

बताया जा रहा है कि मृतक गुड्डू मियां का घर घटनास्थल से केवल आधा किलोमीटर दूर है। उन्हें किसी ने फोन कर बुलाया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने कार से उतरकर गुड्डू मियां को गोली मारकर हत्या की है। बताया जा रहा है कि पुलिस के दावे के उलट गुड्डू मियां को 10 से अधिक गोली मारी गई थी, जिस कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटनास्थल पर कई जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना के बाद से परिजनों में काफी आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने मधुबनी बाजार में शव को रखकर एनएच 107 को जाम कर दिया। लोगों ने यहां जमकर हंगामा और तोड़फोड़ भी किया. वारदात के बारे में मृतक के भाई शोएब उर्फ रिंकू ने कहा कि अपराधी राहुल रजक, छोटू यादव समेत कुछ लोगों ने मिलकर उनके भाई की गोली मारकर हत्या की है।

परिजनों ने वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। बता दें कि गुड्डू मियां के खिलाफ हत्या, लूट, जमीनी विवाद, मारपीट समेत अन्य मामलों में एक दर्जन से अधिक अलग-अलग थानों में मामला दर्ज है। बताया जाता है कि जमीन ब्रोकरी के धंधे में ही गोली मारकर उसकी हत्या की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+