पूर्णियाः गैस सिलेंडर फटने से परिवार के 5 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के बयाना थाना क्षेत्र के गवालगांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गैस सिलेंडर फटने से एक परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। ब्लास्ट होने के बाद आस पड़ोस के लोग घायलों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। बायसी थाना क्षेत्र के खपड़ा पंचायत के गवालगांव वार्ड संख्या 7 में घरेलू गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी आग में एक ही परिवार के 7 लोग आग से झुलस गए थे।

Recommended Video

    Bihar के पूर्णिया में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    purania five people died due to blast of gas cylinder

    हादसे में बुरी तरह झुलसे 5 लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई। वहीं दो लोगों की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। बायसी के अंचलाधिकारी ने 5 लोगों के मौत की पुष्टि की है। घटना के संबंध में खपरा पूर्व मुखिया अरुण यादव ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर लीक कर रहा था। लेकिन अचानक जलाने जाने के क्रम में आग लग गई। इससे घर में मौजूद एक महिला और पुरुष और पांच बच्चे गंभीर रूप से आग से झुलस गए।

    सभी को ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां 3 वर्षीय प्रीति कुमारी की मौत हो गई। प्रीति हरे रामपुर निवासी पप्पू यादव की बेटी थी और अपनी मां बेबी देवी के साथ अपने नाना के घर आई हुई थी। वहीं आग में वीरेंद्र यादव के बेटे पिंटू यादव और उनकी बहन बेबी देवी और 4 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान इनमें से चार की मौत हो गई। मृतकों में मां बेबी देवी और 3 वर्षीय प्रीति कुमारी एवं युवक पिंटू कुमार यादव और दो अन्य शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+