प्रिसिंपल शराब के नशे में करवाते हैं मसाज, बेतिया की नर्सिंग छात्राओं ने सीएम को लिखा लेटर, हुई कार्रवाई
Principal gets massage, drinking alcohol: कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और रेप के मामले को लेकर देश भर के लोगों में जमकर गुस्सा है। वहीं अब बिहार के एक नर्सिंग इंस्टीट्यूट की छात्राओं ने अपन प्रिंसिपल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए।
नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्राओं ने आरोप लगाया है कि उनके प्रिसिंपल इंस्टीट्यूट के आफिस में सबके सामने शराब पीते हैं और नशे में मसाज करवाते हैं। नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्राओं ने इसके संबंध में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को एक लेटर लिखा है और प्रिसिपल के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की।

बता दें प्रिंसिपल की शराब पीते और मसाज करवाते हुए वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। ये तस्वीरें छात्रों द्वारा किए गए दावों का पक्का सबूत है।
जानें कहां का है ये मामला?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये मामला बिहार के पश्चिमी चंपारण के बेतिया में जीएनएम ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का है। जहां की छात्राओं ने ये खुलासा किया है और उन्होंने सीएम को पत्र में बताया है कि कैसे वो प्रिंसिपल के व्यवहार के कारण डर के साये में पढ़ाई कर रही हैं। छात्रों का आरोप है कि प्रभारी प्रिंसिपल मनीष जायसवाल काम के दौरान शराब पीते हैं और फिर उसके नशे में मसाज करवाते हैं। इससे उनके लिए असुरक्षित माहौल बन गया है।
छात्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग थी
छात्रों ने अपनी शिकायत सीधे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को पत्र लिखकर अपनी आपबीती बताई है और प्रिंसिपल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
मीडिया में खबर आते ही हुई कार्रवाई
इन प्रयासों के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है लेकिन आज मीडिया में खबर आने के बाद प्रिंसिपल पर शिकंजा कसा। बेतिया के उच्च अधिकारियों ने भी प्रिंसिपल के गलत आचरण को स्वीकार किया है। मनीष जायसवाल को दोषी मानते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने रिपोर्ट भेजी थी जिसके बाद आज अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार ने प्रभारी प्राचार्य, जीएनएम कॉलेज बेतिया, मनीष जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
छात्राओं ने भेजे थे सबूत भी
बता दें नर्सिंग छात्राओं ने प्रिंसिपल की करतूतों के फोटोग्राफिक साक्ष्य उपलब्ध कराकर विभाग को पहले ही इन बातों की जानकारी दे दी थी। उनकी शिकायत के बाद नर्सिंग के निदेशक डॉ. सुनील कुमार झा ने बेतिया के सिविल सर्जन को मामले की जांच करने का निर्देश दिया था।












Click it and Unblock the Notifications