पटना म्यूजियम देखकर गदगद हुए PM मोदी, तारीफ में कलम से ये लिखा ...

पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के आयोजन पर आज बिहार पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर सबसे पहले नीतीश कुमार से जिस बात की जिक्र कि वह था बिहार म्यूजियम। प्रधानमंत्री की अगवानी करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ एनडीए गठबंधन के कई नेताओं में सबसे पहले प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार का हाथ पकड़ते हुए कहा बिहार म्यूजियम के बारे में बहुत सुना है क्या हम उसे देख सकते हैं। प्रधानमंत्री के जुबान से इस तरह की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तुरंत तैयार हो गए और पटना विश्वविद्यालय शताब्दी समारोह के बाद बिहार म्यूजियम पहुंचे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार म्यूजियम को देखते ही कहा यह म्यूजियम बिहार के सामने चार चांद लगाता म्यूजियम है। आइए अब हम आपको तस्वीरों में दिखाते हैं कैसा रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का म्यूजियम दौरा....

ये लिखा म्यूजियम में

ये लिखा म्यूजियम में

आपको बताते चलें कि पटना विश्वविद्यालय कार्यक्रम के बाद मोकामा से पहले म्यूजियम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ही छत के नीचे बिहार की समस्त विरासत को देखा और जिसे देखने के बाद वह गदगद हो गए। बिहार म्यूजियम में रखे हर एक चीज के बरे ही बारीकी से जानकारी लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार म्यूजियम की जमकर तारीफ की और अपने हाथों से बिहार म्यूजियम में लिखा ....श्रद्धा दर्शन को प्रेरित करती है जिज्ञासा प्रदर्शन को प्रेरित करती है। इतिहास संस्कृति की महान विरासत को एक्सपीरियेंस करने का उत्तम स्थल है। अभिनंदन नरेंद्र मोदी।

500 करोड़ में बना है ये म्यूजियम

500 करोड़ में बना है ये म्यूजियम

उल्लेखनीय है कि बिहार म्यूजियम कई मामले में ऐतिहासिक और आकर्षण का केंद्र है करीब 500 करोड़ की लागत से बनी इस म्यूजियम में एक ही छत के नीचे बिहार की सभी झलक देखने को मिलती है और यहां पहुंचने के बाद लोगों को पूरे बिहार के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी मिलती है। बिहार की पहचान बिहार म्यूजियम को दर्शाता है।

नीतीश कुमार का था ड्रीम प्रोजेक्ट

नीतीश कुमार का था ड्रीम प्रोजेक्ट

यह म्यूजियम नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता था। जिसे बीते महीने नीतीश कुमार के द्वारा उद्घाटन किया गया। यहां 1764 के इतिहास से लेकर बिहार में मिली हजारों साल पुरानी कलाकृति देखने को मिलती है। बिहार म्यूजियम में पारंपरिक विवाह का चित्रण से लेकर छठ पूजा तक का विवरण देखने को मिलता है। इस म्यूजियम में रखा गया सम्राट चंद्रगुप्त का सिंहासन और गांधी से जुड़ी पेंटिंग लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+