शराबबंदी को लेकर अब प्रशांत किशोर ने बोला हमला, कहा- ड्राई स्टेट में भी लोग शराब से मर रहे हैं
पटना। शराबबंदी को लेकर अब विपक्ष के साथ-साथ पुराने साथी भी नीतीश सरकार को आड़े हाथों ले लिया है। जदयू में रह चुके प्रशांत किशोर ने एक तस्वीर को ट्वीट करते हुए नीतीश सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ड्राई बिहार में सुशासन की एक प्यारी कहानी। नकली शराब के सेवन से सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है। सीएम ने दोहराया कि यह ड्राई स्टेट है। मुख्यमंत्री ने शराब बंदी पर "उच्च स्तरीय" समीक्षा बैठक बुलाई। जिस जगह सीएम बैठक कर रहे हैं, उसके ठीक सामने शराब की बोतलें मिली हैं।

वहीं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार से 15 सवाल पूछे हैं। तेजस्वी यादव ने ये सभी सवाल अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है।उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि शराबबंदी पर माननीय मुख्यमंत्री जी से मेरे कुछ ज्वलंत सवाल है। आशा है आज की समीक्षा बैठक से पूर्व वो इनका उत्तर देंगे अन्यथा बैठक में इन पर विमर्श करेंगे। अगर ऐसा नहीं होगा तो अन्य दिनों की भाँति फिर यह एक विशुद्ध नौटंकी होगी।
इसके अलावा राजद ने इस हाईलेवल मीटिंग को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। राजद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "फोकट का रिव्यु मीटिंग करते हैं नीतीश कुमार!" बस पूछते हैं कि कौन कितना वसूली लाया! कौन उगाही बढ़िया कर RCP टैक्स का खज़ाना भर रहा है! कौन अधिकारी तसीली में ढीला पड़ रहा है! कौन पार्टी फंड में करोड़ों जमा कर बढ़िया पोस्टिंग पाएगा! बस इसी पर बात करते हैं नीतीश!












Click it and Unblock the Notifications