तमिलनाडु में बिहारियों के साथ मारपीट का वीडियो प्रशांत किशोर ने किया रिट्वीट, पूछा FIR का स्टेटस

Prashant Kishor: तमिलनाडु बिहारी मजदूरों पर हो रहे हमले का एक वीडियो रिट्वीट करते हुए प्रशांत किशोर ने तमिलनाडु सरकार (tamil nadu govt) से एफआईआर स्टेटस के बारे में जानकारी मांगी है।

Prashant Kishor

Prashant Kishor: तमिलनाडु (Tamil Nadu ) में बिहारी मजदूरों के साथ दुर्व्यवाहर और मारपीट का मुद्दा गरमाया हुआ है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने रविवार 5 मार्च को बिहार के नागरिकों के साथ हुई मारपीट की घटना का एक वीडियो रिट्वीट किया है। प्रशांत किशोर ने वीडियो रिट्वीट करते पूछा कि इस मामले में केस तो दर्ज किया गया था, लेकिन उसके बाद आरोपियों के खिलाफ क्या कोई कार्रवाई हुई? इसकी जानकारी नहीं दी गई।

प्रशांत किशोर ने तमिलनाडु सरकार (tamil nadu govt) से एफआईआर स्टेटस के बारे में जानकारी मांगी है। दरअसल, प्रशांत किशोर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से रविवार 5 मार्च को बिहारियों पर हो रहे हमले के मामले में तमिलनाडु रेलवे पुलिस के ट्विटर हैंडल से टवीट किए गए एक वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा,

यह वीडियो तमिलनाडु रेलवे पुलिस ने 16 फरवरी को शेयर किया है। तमिलनाडु सरकार के DGP को GRP Chennai में रजिस्टर्ड इस FIR के status के बारे में भी बताना चाहिए।

प्रशांत किशोर ने जो वीडियो रिट्वीट किया है वह वीडियो एक ट्रेन के लोकल डिब्बे का है। इसमें बिहार के रहने वाले कुछ हिंदी भाषी युवक यात्रा कर रहे हैं। इन युवकों के साथ कुछ तमिल युवक हिंदी हिंदी चिल्लाते हुए मारपीट कर रहे हैं। तमिलनाडु जीआरपी ने इस वीडियो के कैप्शन में बताया है कि इस संबंध में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

तमिलनाडु DGP ने वायरल वीडियो को बताया भ्रामक तथा अफवाह
बिहारियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवाहर के वीडियो वायरल होने के बाद तमिलनाडु के डीजीपी का बयान भी सामने आया था। डीजीपी शैलेंद्र बाबू ने कहा था कि,

उत्तर भारतीयों और हिन्दी भाषी लोगों पर हमले को लेकर बिना तथ्यों की पुष्टि किए झूठा और भ्रामक वीडियो पोस्ट किया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे दो वीडियो में से एक वीडियो तमिलनाडु के त्रिपुर में बिहार और झारखंड के श्रमिकों के बीच झड़प की घटना का है, जबकि दूसरा वीडियो कोयम्बटूर के स्थानीय निवासियों के बीच विवाद की घटना का है, जो फर्जी है। राज्य में सभी हिन्दी भाषी सुरक्षित हैं।

Recommended Video

    Tamil Nadu में बिहारियों से मारपीट के Video पर Prashant Kishor ने किया रिट्वीट | वनइंडिया हिंदी

    उत्तर भारतीय मजदूर न घबराएं: राज्यपाल
    तमिलनाडु राजभवन ने ट्वीट करते हुए कहा, 'राज्यपाल आरएन रवि ने तमिलनाडु में उत्तर भारतीय मजदूरों से घबराने और असुरक्षित महसूस न करने का आग्रह किया। तमिलनाडु के लोग बहुत अच्छे और मिलनसार हैं और राज्य सरकार उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+