Bihar Chunav 2025 Result: 88 महिलाओं में 29 HIT, नीतीश की 'छुरियों' ने काटे RJD के गले! BJP-JDU से कितनी FIT?
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Results: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चुनावी रण में इस बार महिलाओं ने कमाल कर दिखाया। 10 पार्टियों ने कुल 88 महिला उम्मीदवारों को रणभूमि में उतारा, जिनमें से 29 ने जीत हासिल कर विधानसभा में एंट्री मारी। एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया - बीजेपी की 10, जेडीयू की 10 महिलाएं जीतीं। चुनावी नतीजों में, एनडीए ने 202 सीटें झटकी और पूर्ण बहुमत की सरकार बना ली।
वहीं, महागठबंधन की आरजेडी सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई, इसमें सिर्फ 3 महिलाएं ही जीतीं। चिराग पासवान की लोजपा (रा) की 3 में से 3, हम का स्ट्राइक रेट 100%। लेकिन सबसे ज्यादा 33 महिलाओं को टिकट देने वाले जन सुराज को एक भी सीट नहीं मिली। आइए देखते हैं कौन सी पार्टी की महिलाएं कहां से जीतीं - पूरी लिस्ट-

BJP ने कुल 89 सीटें जीतीं, 10 महिलाएं HIT
| क्रमांक | विधानसभा क्षेत्र | विजेता | वोट | मार्जिन |
|---|---|---|---|---|
| 1 | बेतिया (8) | रेणु देवी | 91,907 | 22,373 |
| 2 | परिहार (25) | गायत्री देवी | 82,644 | 17,189 |
| 3 | नरपतगंज (46) | देवंती यादव | 1,20,557 | 25,353 |
| 4 | प्राणपुर (66) | निशा सिंह | 1,08,565 | 7,752 |
| 5 | कोरहा (69) | कविता देवी | 1,23,495 | 22,257 |
| 6 | अलीनगर (81) | मैथिली ठाकुर | 84,915 | 11,730 |
| 7 | औराई (89) | रमा निषाद | 1,04,085 | 57,206 |
| 8 | छपरा (118) | छोटी कुमारी | 86,845 | 7,600 |
| 9 | मोहनिया (204) | संगीता कुमारी | 76,290 | 18,752 |
| 10 | जमुई (241) | श्रेयसी सिंह | 1,23,868 | 54,498 |
- हाइलाइट: बीजेपी ने 101 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, 89 पर कमल खिलाया। श्रेयसी सिंह ने 54,498 वोटों के रिकॉर्ड मार्जिन से जीत दर्ज की।
JDU: 10 महिलाएं, 85 सीटों में मजबूत मौजूदगी
| क्रमांक | विस क्षेत्र | विजेता | वोट | मार्जिन |
|---|---|---|---|---|
| 1 | केसरिया (15) | शालिनी मिश्रा | 78,192 | 16,340 |
| 2 | शिवहर (22) | श्वेता गुप्ता | 97,269 | 31,398 |
| 3 | बाबूबरही (34) | मीना कुमारी | 98,221 | 17,568 |
| 4 | फुलपरास (39) | शीला कुमारी | 93,677 | 14,099 |
| 5 | त्रिवेणीगंज (44) | सोनम रानी | 1,05,262 | 5,683 |
| 6 | धमदाहा (61) | लेशी सिंह | 1,38,750 | 55,159 |
| 7 | गायघाट (88) | कोमल सिंह | 1,08,104 | 23,417 |
| 8 | समस्तीपुर (133) | अश्वमेध देवी | 95,728 | 13,875 |
| 9 | बेलागंज (232) | मनोरमा देवी | 95,685 | 2,882 |
| 10 | नवादा(237) | विभा देवी | 87423 | 27594 |
- हाइलाइट: जेडीयू ने भी 101 सीटों पर प्रत्याशी उतारे, 85 सीटों पर जीत हासिल की। लेशी सिंह ने 55,159 वोटों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
लोजपा (रामविलास): चिराग की पार्टी ने 19 सीटें झटकीं, 3 महिलाएं जीतीं
| क्रमांक | विस क्षेत्र | विजेता | सीट | मार्जिन |
|---|---|---|---|---|
| 1 | बलरामपुर (65) | संगीता देवी | 80,459 | 389 |
| 2 | बोचाहा (91) | बेबी कुमारी | 1,08,186 | 20,316 |
| 3 | गोविंदपुर (238) | बिनीता मेहता | 72,581 | 22,906 |
- हाइलाइट: LJP ने 28 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, 19 पर जीत दर्ज की।
- खास बात: संगीता देवी सिर्फ 389 वोटों से जीतीं - सबसे कम मार्जिन!
HAM (सेक्युलर): 100% सक्सेस रेट - 2 में से 2 जीत
जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने सिर्फ 5 सीटों पर दबदबा बनाया, सिर्फ 2 महिलाएं जीतीं।
| क्रमांक | विस क्षेत्र | विजेता | वोट | मार्जिन |
|---|---|---|---|---|
| 1 | इमामगंज (227) | दीपा कुमारी | 1,04,861 | 25,856 |
| 2 | बाराचट्टी (228) | ज्योति देवी | 1,08,271 | 8,893 |
- हाइलाइट: आपको बता दें कि, NDA के साथ गठबंधन में HAM ने 6 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, 5 ने जीत दर्ज की।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा: 4 सीटें खाते में गिरीं, 1 महिला जीत
- सीट- सासाराम (208)
- विजेता- स्नेहलता (1,05,006 +25,443 )
हाइलाइट: NDA के साथ गठबंधन में RLM (6) पर दांव लगाया, 4 ही जीत सके।
RJD: 25 सीटों पर सिमटी, सिर्फ 3 महिलाएं जीतीं - महागठबंधन को झटका
| क्रमांक | विस क्षेत्र | विजेता | वोट | मार्जिन |
|---|---|---|---|---|
| 1 | परसा (121) | करिश्मा | 89,093 | 25,772 |
| 2 | वारसालीगंज (239) | अनीता | 97,833 | 7,543 |
| 3 | चकाई (243) | सावित्री देवी | 80,357 | 12,972 |
- हाइलाइट:RJD ने कुल 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, सिर्फ 25 ही सीटों पर जीत दर्ज कर सके।
जन सुराज: 33 महिलाएं, 0 जीत - सबसे बड़ा फ्लॉप
प्रशांत किशोर की जन सुराज ने सबसे ज्यादा 33 महिलाओं को टिकट दिया, लेकिन एक भी नहीं जीती।
एनडीए की महिलाएं हावी, महागठबंधन पीछे
- कुल महिला विधायक: 29
- एनडीए: 26 (BJP 10 + JDU 10 + LJP 3+ हम 2 + रालोमो 1)
- महागठबंधन: 3 (RJD)
महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण बढ़ा, लेकिन स्ट्राइक रेट में भाजपा-जदयू अव्वल। जन सुराज का प्रयोग फेल।
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 Kaun Jita-Kaun Hara: एनडीए को बहुमत-नीतीश के 'नगीनों' में ये सुपरहिट, कौन जीता-हारा?












Click it and Unblock the Notifications