Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar New Cabinet: नीतीश की नई टीम कैसी होगी? कौन-कौन बनेगा मंत्री? डिप्टी CM कौन होगा? देखें संभावित लिस्ट

Bihar New Cabinet: बिहार में सत्ता का समीकरण एक बार फिर बदलने की दहलीज पर खड़ा है। रविवार (16 नवंबर) को JDU विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें नीतीश कुमार को एक बार फिर नेता चुना जाना लगभग तय है। अगले ही दिन 17 नवंबर को BJP विधायक दल की बैठक हो सकती है।

वहीं 17 नवंबर को नीतीश कुमार राज्यपाल को इस्तीफा सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। सूत्र बताते हैं कि 18 से 20 नवंबर के बीच वह 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। ऐसे में ये चर्चा तेज हो गई है कि नीतीश कैबिनेट की नई टीम कैसी होगी, कौन-कौन जीते हुए विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, लोग ये जानना चाहते हैं कि JDU और भाजपा में से किसके विधायक ज्यादा मंत्री बनेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं संभावित लिस्ट क्या है।

Bihar New Cabinet list jdu bjp ljp ministers

🟡नई सरकार की तैयारी तेज - JDU का कद फिर बढ़ेगा

2025 चुनाव में भले ही BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हो, लेकिन सरकार में JDU की ताकत एक बार फिर से बढ़ने वाली है। दैनिक भास्कर रिपोर्ट के मुताबिक, शपथ ग्रहण में लगभग 18 मंत्री नीतीश कुमार के साथ पद संभाल सकते हैं। इनमें से 11 मंत्री JDU कोटे से होंगे। यह भी संकेत है कि JDU अपने पुराने चेहरों को दुबारा मंत्रिमंडल में जगह देगी।

🟡 डिप्टी सीएम को लेकर क्या है हिसाब-किताब?

डिप्टी सीएम की रेस में भाजपा के सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव और मंगल पांडे आगे हैं। साथ ही चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) को भी इस बार सरकार में जगह मिलने वाली है। चिराग पासवान की पार्टी 29 सीटों पर लड़ी थी और 19 सीटें जीती है। LJP(R) इस बार एक डिप्टी CM पद की दावेदारी भी कर रही है, हालांकि अंतिम फैसला BJP करेगी।

🟡कितनों को मिलेगा मंत्रालय? कौन-कौन होंगे शामिल

सूत्रों की मानें तो नई सरकार में 30-32 मंत्री हो सकते हैं। खास बात यह कि JDU और BJP दोनों को बराबर-बराबर मंत्रालय मिल सकते हैं। इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी को तीन मंत्री पद, जबकि जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक-एक मंत्री पद मिलने की चर्चा है। मौजूदा आंकड़ों के आधार पर बिहार में अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

🟡JDU कोटे से किन 10 नेताओं का मंत्री बनना लगभग तय!

JDU में बड़े फेरबदल की संभावना बहुत कम है। पिछली बार के 13 मंत्रियों में से 10 को दोबारा मौका मिल सकता है। संभावित नाम इस प्रकार हैं-विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, जमा खान, मदन सहनी, जयंत राज, महेश्वर हजारी और संतोष निराला। इन नेताओं का मंत्री बनना लगभग तय है।

🟡BJP अपने कई चेहरे बदलेगी - डिप्टी CM भी हो सकता है नया!

भाजपा की तरफ से इस बार बड़े पैमाने पर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पिछली सरकार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को बदलने की पूरी तैयारी है। सम्राट चौधरी को भी हटाया जा सकता है, हालांकि वह अभी भी डिप्टी सीएम की रेस में शामिल हैं।

BJP कोटे से जिन नेताओं का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है, उनके नाम हैं-सम्राट चौधरी, नितिन नवीन, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव और रजनीश कुमार।

HAM और RLSP से संतोष मांझी, स्नेहलता कुशवाहा और LJP(R) के राजू तिवारी का नाम भी संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल है। संजय पासवान का नाम भी चर्चा में है।

🟡 स्पीकर कौन होगा? BJP में मंथन तेज

इस बार भी स्पीकर पद भाजपा के खाते में जाने की संभावना है। चर्चा है कि विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम की जगह स्पीकर की जिम्मेदारी दी जा सकती है। 2020 से यह पद BJP के पास रहा है और इस बार भी स्थिति कुछ वैसी ही दिख रही है।

🟡 कब लेगी बिहार की नई सरकार शपथ?

17 नवंबर को मौजूदा कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी और संभव है कि विधानसभा भंग करने की सिफारिश भी उसी दिन हो जाए। इसके बाद नीतीश कुमार नई सरकार के गठन का दावा करेंगे। अनुमान यह कि 18 से 20 नवंबर के बीच शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हो सकता है।

इस बीच शनिवार रात JDU के संजय कुमार झा और ललन सिंह दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने अमित शाह और BJP नेताओं से मुलाकात की। इसके पहले उन्होंने पटना में नीतीश कुमार से लंबी चर्चा की थी।

उधर, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा ने भी साफ कहा है कि अगला मुख्यमंत्री सिर्फ नीतीश कुमार ही होंगे। उनकी पार्टियों की नई सरकार में हिस्सेदारी भी लगभग तय मानी जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+