‘Post Graduate Chai Wali’, नाज़ बाने ने कहा क्यों कोई मुझसे शादी करेगा, चौंकाने वाली है वजह

Naaz Bano Post Graduate Chai Wali: बिहार की राजधानी पटना में दरभंगा से आई नाज़ बानों चाय का स्टॉल लगाकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अंग्रेज़ी से MA की डिग्री हासिल कर प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठी लेकिन कामयाबी नहीं मिली। घर की माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से नाज़ ने कुछ अलग करने का फ़ैसला लिया।

वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में नाज़ बानों (Post Graduate Chai Wali) ने बताया कि पहले तो दरभंगा में टी स्टॉल लगाई, लोगों ने ताने दिए, समाज के लोग दुश्मन बनते चले गए। इसके बाद नाज़ ने पटना का रुख किया, ताकि वह बेहतर माहौल में अपने कारोबार को ठीक ढंग से कर सके। पटना में नाज़ ने गंगा पथ पर टी स्टॉल खोलकर काफी शोहरत तो हासिल की लेकिन अब उनकी शादी के लिए रिश्ते नहीं मिल रहे हैं।

Post Graduate Chai Wali, Naaz Bano

नाज़ बानो से समाज के लोग रिश्ता नहीं जोड़ना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब मुझसे कोई शादी क्यों करेगा, मैं चाय बेचती हूं, कई मर्दों के बीच रहती हूं। मुस्लिम समुदाय में पर्दे पर ज़ोर दिया जाता है। इसलिए मेरी शादी में तो परेशानी होगी। इन सब वजहों से ज़िंदगी में असर तो पड़ेगा ही। लोगों को मेरा चाय बेचना पंसद नहीं आ रहा है।

Post Graduate Chai Wali ने कहा कि फिलहाल वह अपने स्टॉल पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री चाय बेचते थे, आज लोग उनसे मिलने के लिए पलके बिछाए रहते हैं। इसलिए समाज के लोगों की चिंता छोड़ अपने कारोबार पर ध्यान दे रही हूं। कामयाब हो जाने पर लोगों के सोचने का नज़रिया भी बदलेगा।

नांज़ बानो ने कहा कि मेरे चाय बेचने के फैसले पर लोग जिस तरह की बाते कर रहे हैं, वह सिर्फ़ उलझनें पैदा करने वाली हैं। यही वजह है कि मैं अब जल्दी किसी से कॉल पर बात नहीं करती हूं। अगर सबकी बातों पर ध्यान दूंगी तो मैं कारोबार नहीं कर पाऊंगी। दिमाग डिस्टर्ब होने की वजह से बिजनेस पर भी प्रभाव पड़ेगा।

नाज़ बानों ने बताया कि दरभंगा में जब उन्होंने टी स्टॉल खोला था तो, उन्हें विशेष समुदाय की बातें झेलनी पड़ती थीं। दिया हुआ ऑर्डर कैंसिल कर देते थे। पटना में भी भेदभाव किया जा रहा है, लेकिन दरभंगा से कम। उन्होंने कहा दरभंगा में लोग मेरे टी स्टॉल पर चाय पीने आते थे, जैसे ही पता चलता मुस्लिम हूं. वह चाय का ऑर्डर कैंसिल कर देते थे।

नाज़ ने बताया कि उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना किया, उसके बाद पटना का रुख किया। मरीन ड्राइव पर टी स्टॉल लगाई। अच्छा मुनाफ़ा हुआ, मैरीन ड्राइव के पास पार्किंग के लिए गाइडलाइन जारी होने के बाद से ही बिक्री कम हो गई। गाड़ी दूर खड़ी करने के बाद लोग पार्किंग से टी स्टॉल तक कम आ रहे हैं। लोग चालान कटने के डर से भी नहीं आ रहे हैं, उनका का कहना है कि 15 रुपये की चाय के लिए हज़ार रुपये का चालान नहीं कटवा सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+