Weather News: पूरे बिहार में कब होगी बारिश, इस जिले में हुई सबसे अधिक वर्षा, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
Bihar Mausam Samachar: बिहार के विभिन्न ज़िलों में शनिवार को हुई बारिश से लोगों भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम के मिजाज से कहीं राहत तो कहीं आफ़त हो रही है, क्योंकि बिहार के सभी ज़िलों में एक साथ बारिश नहीं हुई है। अभी भी कई जिले ऐसे हैं, जहां नाम मात्र बारिश हुई है, गर्मी से लोग बेहाल हैं।
पूरे बिहार में बारिश कब होगी, अब लोगों को उस तारीख का इंत़ज़ार है। हालांकि जिन जिलों में बारिश हुई है, वहां जल जमाव की समस्या हो रही है। पटना में हुई झमाझम बारिश की वजब से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली। वहीं 1 घंटे की बारिश में ही सड़क के कई मुख्य सड़कों समेत अन्य क्षेत्रों में जल जमाव की समस्या हो गई।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में मानसून एक्टिव है। इस वजह से 30 जून और 1 जुलाई को राजधानी पटना सहित प्रदेश के सभी जिलों में गर्जन के साथ छिटपुट बारिश के आसार है। वहीं पश्चिम चंपारण जिले में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार की राजधानी में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं औरंगाबाद और नवादा में 39.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। पटना में बारिश के साथ-साथ किशनगंज, रोहतास, बक्सर, आरा और सीवान में भी बारिश हुई है।
24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश किशनगंज जिले के पोठिया में 46.2 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण) में 36.8 मिमी, गौनाहा में (पश्चिम चंपारण) 35.2 मिमी, हाजीपुर (28.3 मिमी), मुंगेर (15.0 मिमी), किशनगंज में (6.4 मिमी), हुलासगंज (जहानाबाद) में 4.2 मिमी, कोलगांव (भागलपुर) में 2.8 मिमी और ठाकुरगंज (किशनगंज) में 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications