Bihar Politics: क्या CM नीतीश कुमार फिर मारेंगे पलटी, इन बातों से सियासी गलियारों में तेज़ हुई चर्चा

Bihar Politics: प्रदेश में महिला आरक्षण को लेकर सियासी बयानबाज़ी शुरू हो चुकी है। वहीं INDIA गठबंधन में शामिल राजद-जदयू का रुख महिला आरक्षण को लेकर अलग-अलग है। सियासी गलियारों में यह भी चर्चा तेज़ हो चुकी है, कि नीतीश कुमार फिर से पलटी मार सकते हैं। कई बातों से इसके संकेत मिल रहे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला आरक्षण का स्वागत करते हुए कहा कि हम तो शुरू से ही महिला आरक्षण की मांग कर रहे हैं। लेकिन वह इसे लागू नहीं करेंगे, जो उन्हें करना चाहिए था, वह कर चुके होते। हमने उनसे जाति आधारित जनगणना भी कराने की मांग की है।

 Will CM Nitish turn again

महिला आरक्षण को लेकर राजद का अलग ही स्टैंड है, राजद का कहना है कि अगर महिलाओं को मज़बूती देनी है तो आसमानी चीज़ों से महिला सशक्तिकरण नहीं होगा। इसके लिए अनुसूचित जाति जनजाति तक भी का ख्याल करना पड़ेगा।

महिला आरक्षण 2024 में होगा या 2029 में यह कोई नहीं बता सकता। यह सिर्फ़ पोस्ट डेटेड घोषणा के अलावा कुछ नहीं है।
महिला आरक्षण मामले जदयू MLC नीरज कुमार का कहना है कि, बिहार आरक्षण के मामले में रोल मॉडल है। सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए जितना किया है, पहले ही केंद्र सरकार को उससे सीख लेनी चाहिए था। देशभर में बिहार में सबसे ज़्यादा महिलाएं पुलिस बल में हैं।

यह पहली बार नहीं है जब महागठबंधन में रहते हुए सीएम नीतीश कुमार का राजद से अलग बयान आया हो। इससे पहले भी राजद से अलग नीतीश कुमार बयान दे चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार के पलटी मारने को लेकर चर्चा इसलिए भी तेज़ है कि, हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आए थे।

झंझारपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राजद और लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला था। इससे पहले वह नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते आए हैं, लेकिन इस बार उन्होंने नीतीश पर हमला नहीं बोला। इससे भी संभावनाओं की सियासत को हवा मिल रही है कि नीतीश कुमार पलटी मार सकते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पलटी मारने की क़यासबाज़ी को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है कि, हाल ही RLJD प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी नीतीश कुमार को लेकर सॉफ्ट बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हम जानते हैं कि महागठबंधन में नीतीश कुमार के साथ-साथ जदयू नेता और कार्यकर्ता असहज महसूस कर रहे हैं।

नीतीश कुमार को INDIA गठबंधन में वह जितने दिन रहेंगे, उम्र कम होती जाएगी। उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान के बाद यह चर्चा तेज़ है कि नीतीश कुमार उपेंद्र कुशवाह के ज़रिए वापस से NDA में जा सकते हैं, क्योंकि INDIA गठबंधन में नीतीश कुमार को वह इज़्ज़त नहीं मिल पा रही जिसकी वह चाहत रख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+