Bihar Politics: BJP अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने RJD सुप्रीमो लालू यादव पर किया तीखा प्रहार, कह दी ये बड़ी बात
Bihar BJP News, Samrat Chaudhary On Lalu Prasad: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सियासी दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप के साथ ही ज़ुबानी जंग भी जारी है। इसी क्रम में बिहार भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है।
बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा कि प्रदेश की सियासत में किसी एक इंसान को अगर राजनीतिक कैंसर कहा जाए तो वह लालू प्रसाद यादव हैं। नीतीश कुमार और उनकी पार्टी ख़ुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में जेल भिजवाया।

लालू प्रसाद यादव रेलवे मामले में कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। लालू प्रसाद यादव को बिहार में सियासत का कैंसर माना जाता है। भारतीय जनता पार्टी ने इसका इलाज शुरू कर दिया है। अब नीतीश और लालू का सियासी इलाज किया जाएगा। बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी, केंद्र में भी जीत का परचम लहराएगा।
आपको बता दे कि सम्राट चौधरी के इस बयान को लालू यादव के सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव नें जाति आधारित गणना रिपोर्ट पर सवाल उठाने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए एक पोस्ट किया था।
लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जो लोग भी जनगणना के ख़िलाफ़ हैं, वह सामाजिक, आर्थिक, इंसानियत, राजनीतिक बराबरी और समानुपातिक रिप्रिजेंटेशन के ख़िलाफ़ हैं। सिर दर्द की दवा खाने से कैंसर का इलाज नहीं होगा।
भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान पर राजद नेताओं का कहना है कि, भाजपा नेता के बात करने के तरीक़े से पता चलता है कि उनकी कैसी मानसिकता है। जो बयान देने में अपनी भाषा की मर्यादा भूल जाते हैं, वह हक़ीक़त में किस प्रवृति के होंगे यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है। भाजपा नेता में तालीम और तरबीयत दोनों की कमी है। जनता 2024 के चुनाव में हर बातों का हिसाब लेने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications