Bihar News: CM नीतीश कुमार के कांग्रेस को लेकर दिए बयान से चढ़ा सियासी पारा, BJP नेता ने ली चुटकी
Bihar News, CM Nitish Kumar Statement: बिहार में कांग्रेस को लेकर सीएम नीतीश कुमार की बयानबाज़ी पर सियासत गरमाई हुई है। उनके बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस नेता इस पर सफ़ाई पेश कर रहे हैं, तो भाजपा नेता चुटकी ले रहे हैं। दरअसल सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना में सीपीआई के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से मुख़ातिब होते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभी पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में व्यस्त है, इंडिया गठबंधन पर ध्यान नहीं है।
सीएम नीतीश कुमार के इस बयान से प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के बयान को ग़लत तरीक़े से पेश किया जा रहा है। उनके कहने का मतलब था कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तैयारी में कांग्रेस लगी हुई है। इसलिए इंडिया गठबंधन पर ध्यान नहीं दे पा रही है। चुनाव ख़त्म होने के बाद सब लोग एक साथ आगामी चुनाव की रणनीति तय करेंगे।

इंडिया गठबंधन को लेकर सीएम नीतीश कुमार द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्णन ने कहा कि अभी जो नज़ारा दिख रहा है, 'घमंडिया गठबंधन' का अखिरी हश्र यही होना है। अखिलेश यादव पहले ही अपने पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को कह चुके हैं कि हम लोगों को सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी रखनी चाहिए।
पटना में नीतीश कुमार कह रहे हैं कि इंडिया गठबंधन में कांग्रेस को कोई दिलचस्पी नहीं है। सच्चाई यही है कि यह पूरा का पूरा घमंडिया गठबंधन सिर्फ़ और सिर्फ़ डर पर बना था। बिना सिद्धांत के बने गठबंधन में किसी को जेल जाने का डर है, तो किसी को अपने किए घोटाले के उजागर हो जाने का डर है। किसी को अपने परिवार के बनाये हुए सम्राज्य के बिखर जाने का डर है।
सभी लोगों के डर के पीछे सिर्फ़ 1 आदमी पीएम नरेंद्र मोदी हैं, उन्होंने इस देश की जनता को जो गारंटी दी है कि उनके साथ जो भी धोखा करेगा, भ्रष्टाचार करेगा, गलत करेगा वह जेल की सलाखों के पीछे नज़र आएगा। सिर्फ 1 इंसान से सभी लोगों को डर है, इसलिए मजबूरी में गठबंधन का दिखावा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications