One Nation-One Election को लेकर चढ़ा सिसायी पारा, पक्ष-विपक्ष के बीच छिड़ी ज़ुबानी जंग
One Nation-One Election: लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही सियासी बयानबाज़ी के बीच वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भी सियासत गरमा गई है। भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने वन नेशन, वन इलेकशन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे होने से देश का तेजी से विकास होगा।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष डरा हुआ है, इसलिए एकजुट होकर (INDIA गठबंधन) साथ आ रहे हैं। वहीं बिना नाम लेते हुए तज़ कसा कि झाल मंजीरा बजाने के लिए कोई संयोजक और ऑब्जर्वर बनने के लिए तैयार है। देश को आज की तारीख में मज़बूत फ़ैसाल लेने वाले प्रधानमंत्री की ज़रूरत है।

केंद्र सरकार वन नेशन, वन इलेक्शन कराना चाहती है, इस सवाल पर गिरिराज सिंह ने कि मोदी जी से विपक्ष की नज़दीकियां बढ़ गई हैं, इसलिए ही विपक्ष को यह पता है। वहीं गिरिराज सिंह ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन होने से फायदा ही है, देश के विकास के लिए यह अच्छा होगा।
गिरिराज सिंह ने कहा कि हमेशा कही ना कही चुनाव होते रहता है, कहीं पार्लियामेंट तो कहीं पंचाय चुनाव लगा रहता है। वन नेशन, वन इलेक्शन हो जाए बहुत ही अच्छा रहेगा। वहीं कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं कुतर्क देने वालों से पूछना चाहता हूं कि क्या 1947 से लेकर करीब दो दशक तक देश की जो व्यवस्था थी, उससे क्या संविधान बंधक में था?
गिरिराज सिंह के बयान पर राजद नेता मनोहर यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ़ और सिर्फ़ धर्म के नाम पर सियासत कर रही है। बिहार सरकार ने छुट्टियां रद्द नहीं कम की हैं, इसे भाजपा ग़लत तरीक़े से धर्म से जोड़ते हुए कहती है कि समुदाय विशेष को खुश करने के लिए राज्य सरकार ने यह फ़ैसला लिया है।
मनोहर यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह मीडिया में यह बयान देते हैं कि प्रदेश सरकार बिहार को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहती है। अब मेरा यह सवाल है कि क्या छुट्टिया कम करने से कोई प्रदेश इस्लामिक स्टेट हो जाता है। भाजपा को कुछ भी समझ नहीं आता है तो बस हर चीज़ को धर्म से जोड़कर जनता को भ्रमित करने में लग जाती है।












Click it and Unblock the Notifications