इश्क के जुनून में अंधा पुलिसवाला, प्रेमिका की शर्त पर पत्नी को दी दर्दनाक मौत

प्रेमिका का कहना था कि वो उसके साथ तभी शादी करेगी जब उसकी पहली पत्नी रास्ते से हट जाएगी। जिसे पूरा करने के लिए प्रेमी हैवान बन गया।

पटना। इश्क के जुनून में अंधे पुलिस वाले की एक खौफनाक करतूत सामने आई है। जिसमे शादी के बाद पत्नी को छोड़ प्रेमिका के साथ इश्क लड़ा रहे पुलिस वाले प्रेमी से प्रेमिका ने शादी के लिए एक शर्त रखी। प्रेमिका का कहना था कि वो उसके साथ तभी शादी करेगी जब उसकी पहली पत्नी रास्ते से हट जाएगी। जिसे पूरा करने के लिए प्रेमी हैवान बन गया और उसने अपनी पत्नी की गोलीमार दर्दनाक हत्या कर दी।

इश्क के जुनून में अंधा पुलिसवाला, प्रेमिका की शर्त पर पत्नी को दी दर्दनाक मौत

मामला बिहार के गोपालगंज जिले का है जहां के रहने वाले बिहार पुलिस का जवान संतोष कुमार की शादी आज से 10 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ साल इन दोनों का रिश्ता ठीक-ठाक चला। इसी बीच संतोष के जीवन में एक दूसरी लड़की आ गई। जिसके बाद संतोष और उसकी पत्नी के बीच रिश्तों की अहमियत दिन पे दिन कम होने लगी और वो संतोष को छोड़ अपने मायके चली गई। प्रेमिका नीलम (काल्पनिक नाम) के साथ संतोष के अवैध संबंध की जानकारी उसकी पत्नी और परिवार वालों को हो चुकी थी।

जब परिवार वालों के द्वारा इस बात का विरोध किया गया तो उसने घर आना बंद कर दिया। इसी बीच संतोष ने प्रेमिका से शादी की बात कही तो शादी करने के लिए नीलम ने एक ऐसी शर्त रखी जिसे सुनकर संतोष के होश उड़ गए। नीलम का कहना था कि वो उसके साथ तभी शादी करेगी जब वो पहली पत्नी को रास्ते से हटा देगा। प्यार में दीवाना हुआ संतोष प्रेमिका की शर्त पूरी करने के लिए ससुराल गया और अपनी सरकारी बंदूक से उसके सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक मामला उचका गांव थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव का है जहां के रहने वाले नरेश यादव की 30 वर्षीय बेटी संगीता देवी की हत्या उसके पति संतोष कुमार द्वारा की गई। जब संगीता की शादी हुई थी तभी संतोष बिहार पुलिस के जवान पद पर तैनात किया गया था। शादी के लगभग 5 साल तक इन दोनों के बीच संबंध अच्छे रहे इस दौरान दो बच्चे भी हुए। इसी बीच संतोष की जिंदगी में एक लड़की आई और संतोष ने पूरा परिवार बर्बाद कर लिया। प्रेमिका की चाहत में पहले तो संतोष पत्नी से अलग हुआ फिर घर वालों से भी दूर हो गया। पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर संगीता के साथ मारपीट की जाती थी। इसी से परेशान होकर वो मायके चली आई और तब से वहीं रह रही थी।

रविवार की रात अपने बच्चे के साथ संगीता घर में सोई हुई थी तभी उसका पति संतोष वहां पहुंचा। काफी दिनों बाद ससुराल आए संतोष को देख सभी खुश हुए और कहा कि अब लग रहा है रिश्ते में सुधार हो रहा है। लेकिन जब तक लोग कुछ समझते संतोष ने अपनी सरकारी बंदूक निकाल पत्नी के सीने में गोली दागना शुरू कर दिया और घटना को अंजाम देने के बाद वो फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची उचकागांव पुलिस के द्वारा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और लड़की के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+