Bihar Chunav 2025: भड़काऊ पोस्ट करने से पहले हो जाएं सावधान! 6 पर FIR, 22 को नोटिस, पुलिस कर रही सख्त कार्रवाई

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सोशल मीडिया पर निगरानी और नियंत्रण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। चुनाव आयोग के निर्देश पर फेसबुक, एक्स (ट्विटर), यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे इंटरनेट प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक, भड़काऊ या भ्रामक सामग्री डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने अब तक 22 आपत्तिजनक लिंक के आधार पर 14 सोशल मीडिया हैंडलर्स के खिलाफ छह प्राथमिकी दर्ज की हैं। इन मामलों में आचार संहिता के उल्लंघन के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Bihar Election 2025

सोशल मीडिया मानीटरिंग सेल का गठन
चुनाव की घोषणा होते ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है और इस बार सोशल मीडिया पर भी निगरानी कड़ी कर दी गई है। बिहार पुलिस ने विशेष रूप से फेसबुक, यूट्यूब, एक्स और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म की निगरानी के लिए "सोशल मीडिया मानीटरिंग सेल" का गठन किया है। यह सेल 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन सक्रिय रहती है और तीन पालियों में पदाधिकारियों की ड्यूटी लगी हुई है।

वाचलिस्ट में रखे गए हैं हैंडलर्स
सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक या आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ी पोस्ट, वीडियो या सामग्री मिलने पर यह सेल मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत कार्रवाई करती है। ऐसे सोशल मीडिया ग्रुप, प्रोफाइल या चैनल के एडमिन और सक्रिय सदस्य सख्त कानूनी कार्रवाई के दायरे में आते हैं। बार-बार भ्रामक पोस्ट करने वाले हैंडल्स को "वाचलिस्ट" में रखा गया है, ताकि अगली बार किसी भी तरह की गलत पोस्ट पर तुरंत ब्लॉक और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जनता से अपील: जिम्मेदार सोशल मीडिया उपयोग
ईओयू अधिकारियों ने आम जनता से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक और संयमित उपयोग करने की अपील की है। किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक, भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाले पोस्ट या सामग्री के बारे में मोबाइल नंबर 9031829067 या ई-मेल आईडी [email protected] पर सूचना देने को कहा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लोकतांत्रिक दृष्टिकोण से किसी का विरोध किया जा सकता है, लेकिन अमर्यादित भाषा और गलत सूचना फैलाने वाले पोस्ट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अफवाह और आपत्तिजनक पोस्ट से करें परहेज़
बिहार चुनाव 2025 में सोशल मीडिया का जिम्मेदार और सतर्क उपयोग जरूरी है। चुनाव आयोग और पुलिस की सख्ती यह संदेश देती है कि लोकतंत्र में मतभेद और बहस की जगह है, लेकिन अफवाह और आपत्तिजनक सामग्री फैलाने की कोई जगह नहीं है। सभी नागरिकों से अपील है कि वे सोशल मीडिया का प्रयोग संयम और विवेक के साथ करें, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+