डोमिसाइल नीति हटाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर चटकाई लाठियां
CTET aspirants Protest At Patna: बिहार की राजधानी पटना में प्रदेश भर से हज़ारों की तादाद में शिक्षक अभ्यर्ती जमा हुए। शनिवार को डोमिसाइल नीति हटाए जाने के खिलाफ शिक्षक अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पटना पुलिस ने बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्तियों पर नियंत्रण करने के लिए बल का प्रयोग किया।
नीतीश सरकार द्वारा डोमिसाइल नीति खत्म करने के फैसले के खिलाफ प्रदेश भर के शिक्षक अभ्यर्थि पटना में जुटे। इसके बाद बीटेट-सीटेट सफल अभ्यर्थियों ने राज्य में डोमिसाइल नीति की पूर्ववत व्यवस्था लागू करने की मांग की। इसका मतलब यह है कि सरकार ने जो दूसरे राज्य के लोगों को आवेदन के लिए छूट दी थी, उसे वापस लिया।

अपनी मांगों को लेकर अभ्यर्थियों ने राजभवन मार्च के लिए कूच किया, इसी दौरा पटना पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों को काबू करने के लिए बल का प्रयोग किया। गांधी मैदान से डाक बंगला चौराहा होते हुए प्रदर्शनकारी हुए राजभवन जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें खदेड़ते हुए लाठीचार्ज कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की। पुलिस प्रदर्शनकारियों आगे जाने से बार बार रोकती रही, लेकिन भीड़ पुलिस को धकेलते हुए आगे बढ़ती ही जा रही थी।आक्रोशित भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।












Click it and Unblock the Notifications