Bihar Niyojit Shikshak: पहले पुलिस ने किया लाठीचार्ज, अब सम्राट चौधरी सुनेंगे शिक्षकों की फरियाद

Bihar Niyojit Shikshak Samchar: बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राजनीतिक पार्टियों ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज़ कर दी है। चुनावी मौसम में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग अपनी मांग मनवाने की पुरज़ोर कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में नियोजित शिक्षक भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

नियोजित शिक्षकों ने 13 फरवरी (मंगलवार) को बिहार की राजधानी पटना में अपनी मांगों के लेकर प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव किया। वह लोग प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाक़ात करने की मांग कर रहे थे।

Police Lathi Charge On Bihar Niyojit Shikshak, Deputy CM Samrat Chaudhary Will Listen the complaints

इसी क्रम में प्रशासन ने उन्हें हटाने की कोशिश की, उग्र भीड़ का कोबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्च कर दिया। करीब सौ की तादाद में भाजपा कार्यालय पहुंचे नियोजित शिक्षकों सम्राट चौधरी से मुलाकात नहीं होने पर नारेबाज़ी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई।

महिला नियोजित शिक्षिका ने कहा कि पुलिस ने बिना बात लाठीचार्ज किया है। हम लोग यहां किसी प्रकार की हिंसा करने नहीं आये थे। अपने हक की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने बल प्रयोग कर तानाशाही रवैया अपनाया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो नियोजित शिक्षक प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे थे।

वहां पर धारा 144 लागू होने के बाद नारेबाज़ी कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें कहा भी कि यहा प्रदर्शन करना गैरकानूनी है। अगर उन्होंने प्रदर्शन बंद नहीं किया तो कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसी दौरान शिक्षक उग्र हो गए।

आपको बता दें कि काफी तादाद में नियोजित शिक्षक मंगलवार की सुबह से गर्दनीबाग में प्रदर्श कर रहे थे। विधानसभा कूच करना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने जाने नहीं दिया। नियोजित शिक्षकों की मांग है कि उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा बिना किसी शर्त के दिया जाए। शिक्षकों के हंगामे के बाद सम्राट चौधरी ने 15 फरवरी दोपहर दो बजे मिलने का वक्त दिया है। उनके मसले पर बात की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+