Bihar Police Bharti 2025: मद्य निषेध सिपाही, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन
Bihar Police Bharti 2025: बिहार में केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने मद्य निषेध सिपाही, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह अवसर उन सभी उम्मीदवारों के लिए है जो पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 06 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 05 नवंबर 2025 तक चलेगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

पात्रता और योग्यता
उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
किसी भी राज्य का अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है।
शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्था से 12वीं (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक।
मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल पद के लिए हल्के या भारी वाहन का वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: जेल वार्डर के लिए 23 वर्ष, अन्य पदों के लिए 25 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 100 रुपये
बिना शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएँ।
Prohibition Dept. पर क्लिक करें।
Apply Online for the Post of Prohibition Constable, Jail Warder & Mobile Squad Constable (Advt. No. 03/2025) लिंक पर क्लिक करें।
New Registration में मांगी गई जानकारी भरें।
लॉगिन कर फिल एप्लीकेशन फॉर्म पूरी तरह भरें।
निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो बिहार पुलिस में स्थायी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन है और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार csbc.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications