PM Vishwakarma Yojana: कौन हैं लखिंद्र ठाकुर जिनके ख़ुद PM Modi बने गारंटर, दिए 1 लाख रुपए

PM Vishwakarma Yojana: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के मौके पर पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत पिछड़े समाज के कारीगरों और व्यवसायियों के कल्याण के लिए क़दम उठाए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की है। इसके तहत 18 पारम्परिक व्यवसायों को बढ़ावा दिया जाएगा। ग़ौरतलब है कि इस योजना में बिना किसी सिक्योरिटी राशि दी जा रही है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए दी गई एक लाख रुपये की राशि दी जा रही है।

PM Vishwakarma Yojana

ग़ौरतलब है कि पहली प्रदान की गई राशि की किश्त वक्त पर अदा करने के बाद दूसरी बार 2 लाख रुपये तक की राशि बिना किसी गारंटी के मिल सकती है। आपको बता दें कि योजना लॉन्चिंग के मौके पर पीएम मोदी ने कई छोट व्यवसाइयों को 1 लाख रुपये का चेक दिया।

पीएम मोदी से चेक पाने वाले लाभार्थियों में बिहार से इकलौते व्यक्ति लखिंद्र ठाकुर हैं। मुजफ्फरपुर ज़िला के सुतिहार अम्बा गांव (मुशहरी प्रखंड) निवासी लखिंद्र ठाकुर पेशे से नाई हैं। वह गांव में ही लोगों के बाल दाढ़ी बनाकर परिवार का गुज़ार करते हैं। उनके पूर्वज भी इसी काम को करते थे।

घर-घर जाकर लोगों की बाल और दाढ़ी बनाने वाले लखिंद्र पीएम मोदी से एक लाख का चेक पाकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चेक मिलना सौभाग्य की बात है। इस बात की खुशी हो रही है कि मुझे पीएम मोदी ने 1 लाख रुपये का चेक दिया है। इससे छोट-छोटे व्यवसायी का हौसला बढ़ा है।

लखिंद्र ठाकुर ने कहा कि 1 लाख का चेक मिलने के बाद वह अपने पूर्वजों के काम को और आगे बढ़ाएंगे। पीएमी मोदी हम लोगों के गारंटर बने और अपने लेवल से लोगों को लोन दिया है। पीएम मोदी से मिलकर बहुत खुशी हुई है।

वहीं गांव में लखिंद्र ठाकुर को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसके साथ ही पीएम मोदी के PM Vishwakarma Yojana की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है छोटे लोगों को बढ़ावा देने के लिए यह एक अच्छी पहल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+