Bihar Chunav: ‘कांग्रेस RJD की लुटिया डुबाने में लगी’, सहरसा में PM मोदी बोले-महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

PM Narendra Modi (Saharsa Rally): बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (03 नवंबर) को सहरसा पहुंचे, जहां उन्होंने एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने महागठबंधन, खासकर कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि "कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आरजेडी का कोई नेता बैठे। लेकिन आरजेडी ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर सीएम पद छीन लिया।"

पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा-"अब कांग्रेस इतनी बौखलाई हुई है कि उसने आरजेडी की लुटिया डुबाने की सुपारी ले ली है। उनके पास अब खोने के लिए कुछ बचा नहीं है, इसलिए अब वो दूसरों को भी डुबाने में लगे हैं।"

PM Narendra Modi Saharsa Rally

🔹 महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर तालियां बजवाईं

अपने भाषण के बीच पीएम मोदी ने माहौल को बदलते हुए महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "नारी सशक्तिकरण की इस प्रेरक भूमि से मैं पूरे देश को बधाई देता हूं। भारत की बेटियों ने पहली बार महिला क्रिकेट विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। यह जीत केवल मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत की नई सोच, आत्मविश्वास और गांव-गांव से निकलती बेटियों की मेहनत का प्रतीक है।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "हमारे देश की बेटियां किसान परिवारों से हैं, मजदूर वर्ग से हैं, निम्न-मध्यम वर्ग से हैं लेकिन उन्होंने दिखा दिया कि अगर हौसला हो तो कोई मंजिल दूर नहीं। आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा रही हैं।"

🔹 'कट्टा, क्रूरता और करप्शन, RJD-कांग्रेस की पहचान: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि RJD और कांग्रेस को विकास की भाषा समझ में ही नहीं आती। उनकी डिक्शनरी में केवल कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन जैसे शब्द भरे हैं। उन्होंने कहा, "इन दलों ने बिहार को अंधेरे में धकेला, जहां अपराधियों का बोलबाला था और आम लोग डर के साए में जीते थे।''

पीएम मोदी ने कहा कि "जंगलराज की पाठशाला से निकले लोग सिर्फ विनाश जानते हैं, विकास नहीं। NDA ने बिहार में जो काम किए हैं, वो हर गांव और शहर में दिख रहे हैं। पहले कोसी-मिथिलांचल के लोग 300 किलोमीटर घूमकर पुल पार करते थे, अब वही दूरी 30 किलोमीटर से भी कम रह गई है-यह NDA की विकास नीति का परिणाम है।"

🔹 'NDA की पहचान विकास से, RJD-कांग्रेस की विनाश से'

पीएम मोदी ने कहा कि RJD और कांग्रेस ने वर्षों तक बिहार पर राज किया, लेकिन राज्य को केवल पिछड़ेपन, बेरोजगारी और पलायन की सौगात दी। उन्होंने कहा, "NDA ने बिहार के विकास के लिए जो काम शुरू किए हैं, उन्हें और आगे बढ़ाया जाएगा। लेकिन सावधान रहिए-जंगलराज वाले फिर वही पुरानी स्थिति लाने की कोशिश कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि NDA सरकार ने जीविका दीदी अभियान और मुख्यमंत्री रोजगार योजना जैसी योजनाओं के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। पीएम मोदी ने कहा, ''आज बिहार की 1.40 करोड़ बहनों के खाते में ₹10-10 हजार की सहायता पहुंच चुकी है। यह आत्मनिर्भर भारत का असली चेहरा है।''

🔹 'जंगलराज में अफसर घरों में बंद रहते थे'

पीएम मोदी ने बिहार के पुराने दौर को याद दिलाते हुए कहा कि "जंगलराज में पुलिसकर्मियों की जान खतरे में रहती थी, अधिकारी घरों से बाहर निकलने से डरते थे। ठेकेदारों और आम लोगों पर अत्याचार आम बात थी। तब मिलें बंद थीं, फैक्ट्रियां जंग खा रही थीं, अपराधी खुले घूमते थे। नीतीश कुमार की सरकार ने उस दौर को खत्म कर सुशासन की शुरुआत की।"

🔹 'विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी'

अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि "बिना बिहार के विकास के भारत का विकास अधूरा है। RJD और कांग्रेस ने बिहार को केवल पीछे धकेला, लेकिन NDA बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। हमें तय करना है कि बिहार का भविष्य विकास के रास्ते पर चले या फिर जंगलराज की अंधेरी गलियों में लौट जाए।"

सहरसा की सभा में पीएम मोदी ने एक ओर महागठबंधन पर करारा वार किया, वहीं महिला क्रिकेट टीम की जीत को देश के आत्मविश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि NDA सरकार का लक्ष्य विकास और सुशासन है, जबकि RJD और कांग्रेस की राजनीति केवल बदले, करप्शन और कुशासन की रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+