पटना में पीएम मोदी का रोड शो आज, जानिए कहां की गई है उनके रुकने की व्यवस्था, डिनर से लेकर नाश्ते का मैन्यू

Lok Sabha Election 2024: आज बिहार की राजधानी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार रोड शो करेंगे। इसे लेकर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह पहली बार है जब किसी प्रधानमंत्री का पटना में रोड शो होने जा रहा है।

पीएम का रोड शो भट्टाचार्य मोड़ से 6:30 बजे शुरू होगा। सबसे पहले प्रधानमंत्री कार से डाक बंगला जाएंगे और फिर कार से ही भट्टाचार्य मोड़ तक पहुंचेंगे। रोड शो शुरू करने से पहले पीएम राजभवन जाएंगे और उसके बाद वहां से वो रोड शो के लिए निकलेंगे।
यह भी देखें: क्या 75 साल की उम्र में रिटायर होंगे PM मोदी? 73 की उम्र में ताबड़तोड़ रैली कर दिखा दिया- Age is Just a Number

PM Modi in Patna

ऐतिहासिक गांधी मैदान में मार्च 2009 की रैली के बाद प्रधानमंत्री की राजधानी पटना की यह पहली राजनीतिक यात्रा है। वह कुछ साल पहले बिहार विधानसभा के एक समारोह के लिए आधिकारिक दौरे गए थे।

पूरे शहर में अचूक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि किसी भी इलाके में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और रोड शो मार्ग पर वाहनों का परिचालन निलंबित रहेगा।

रोड शो राज्य भाजपा मुख्यालय से कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित आयकर कार्यालय चौराहे से शुरू होगा और फ्रेजर रोड, एग्जीबिशन रोड, कदम कुआं और साहित्य सम्मेलन जैसे भीड़ भरे इलाकों से गुजरते हुए गांधी मैदान के आसपास उद्योग भवन में समाप्त होगा। सड़क के दोनों किनारों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और व्यावसायिक प्रतिष्ठान, जो क्षेत्र में बहुतायत में हैं, बंद रहने की संभावना है। हालांकि एसएसपी ने कहा कि कड़ी निगरानी रखने के लिए कई इमारतों की छतों पर बल तैनात किए जाएंगे।

राजभवन में रुकेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी दो दिनों तक पटना में ही रहेंगे। इस दौरान वो रात में राजभवन में ठहरेंगे। पटना के राजभवन में पीएम के खाने-रहने का खास इंतेजाम किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी डिनर में मूंग दाल की खिचड़ी खाएंगे। जबकि दूसरे दिन 13 मई की सुबह वो सबसे पहले नींबू पानी पिएंगे। जिसके बाद वो अपनी रूटीन के अनुसार योगा करेंगे। योगा के बाद पीएम दलिया खाएंगे। बता दें, पीएम मोदी अपनी सेहत को लेकर काफी सचेत रहते हैं।

चौथे चरण का चुनाव
लोकसभा चुनाव के सात चरण में से आज चौथे चरण की पूर्व संध्या है। कल यानी 13 मई को 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 96 सीटों पर मतदान होना है।आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों, तेलंगाना की 17 में से 17 सीटों, उत्तर प्रदेश के 80 में से 13 सीटों, महाराष्ट्र की 11 सीटों, पश्चिम बंगाल की 8, मध्य प्रदेश की 29 में से 8, बिहार की 5, ओडिशा की 4, झारखंड की और जम्मू एवं कश्मीर 1 सीट पर वोटिंग होनी है। चौथे चरण में कुल 1717 उम्मीदवार मैदान में हैं। कल आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। आंध्र में सभी 175 विधानसभा क्षेत्रों और ओडिशा में 147 में से 28 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।
यह भी देखें: जब पाकिस्तान ने हरकत की तो पीएम नरेंद्र मोदी ने दो-दो बार घर में घुसकर सबक सिखाया- CM मोहन यादव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+