'मोदी-नीतीश आपका हक नहीं खाने देंगे', भागलपुर में बरसे PM Modi, पशु चारे पर लालू यादव को घेरा
PM Modi in Bihar: पीएम मोदी सोमवार को बिहार के भागलपुर दौरे पर आए, जहां NDA के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरे को लेकर देश के किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज पीएम ने किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त की राशि जारी की. साथ ही उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उद्धाटन किया। इससे पहले वो सीएम नीतीश कुमार के साथ खुली जीप में सवार होकर रोड शो किए।
पीएम मोदी ने डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर यानी डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में राशि को ट्रांसफर किया। इस योजना से देश के 9.8 करोड़ किसान, तो सूबे बिहार के 76.37 लाख किसान लाभांवित हुए। इस मौके पर विपक्ष निशाने साधते हुए उन्होंने कहा कि ये काम कोई भ्रष्टचारी नहीं कर सकता। ये काम कांग्रेस और जंगलराज वाले नहीं कर सकते है। पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था और यूरिया की कलाबजारी होती थी। अगर NDA सरकार न होती तो आज भी किसानों को लाठी खाना पड़ता।

'मोदी-नीतीश अपका हक नहीं खाने देंगे'
दुनिया के दूसरे देशों में यूरिया की बोरी तीन हजार में मिलती है। लेकिन यहां NDA सरकार तीन सौ में देती है। अगर NDA सरकार न होती तो ये बोरी तीन हजार में मिलती। हमने पहली बार किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने का काम किया है। पहले जब बाढ़ आती थी, सुखा पड़ता था, ओला पड़ता था तो ये लोग किसानों को अपने हाल पर छोड़ देते थे। हमारी सरकार ने पीएम फसल योजना बनाई। इस योजना के तहत पौने दो लाख करोड़ रुपये किसानों को अपदा के समय मिल चुका है। NDA सरकार पशुपालन को बढ़ावा दे रही है। जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं, वो कभी बिहार की स्थितियां नहीं बदल सकते है। पीएम ने कहा मोदी नीतीश अपका हक नहीं खाने देंगे।
PM मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है
इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश विकास कर रहा है। हर क्षेत्र में हमने महिलाओं को मौका दिया है। हमलोग समाज में हर वर्ग के लिए काम कर रहे है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले की स्थिती कैसी थी कोई रात को कही नहीं जा पता था। हमारी सरकार आने के पहले बिहार का बुरा हाल था। पढ़ाई और इलाज का हाल बेहाल था। राजधानी पटना में केवल 8 घंटे बिजली आती थी। उसके बाद हमने कितना काम किया। अब तो सभी क्षेत्रों में काम हो रहा है
'पीएम जब आते है तब जुमला बोलते है', तेजस्वी का निशाना
राजद नेता तेजस्वी यादव ने NDA पर निशाना साधते हुए कहा कि अब बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाला है तो सारे लोग कूद-कूद कर बिहार आएंगे। बिहार ने 20 वर्षों तक डबल इंजन को सरकार चलाने का मौका दिया 11 साल से केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी है 20 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री है। लेकिन आज भी विकास के मामले में बिहार सबसे पिछे है। बेरोजगारी, गरीबी और पलायन में बिहार सबसे आगे है। पीएम जब आते है तब जुमला बोलते है और बिहार के लोगों को ठगने का काम करते है।
बिहार के किसान की समस्या और राज्य की तुलना में अलग है। यहां किसानों के लिए इनलोगो ने कुछ नहीं किया। वो महंगाई से त्रस्त है। बजट में केंद्र ने बिहार को ठगने का काम किया है। पीएम पर करारा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अब चुनाव आया है तो वो बिहार आएंगे लिट्टी चोखा खाएंगे, मधुबनी पेंटिंग देखेंगे, छठी मईया को याद करेंगे जगह- जगह जाएंगे और बोलेंगे बिहार को नंबर वन बना देंगे। 20 साल से आपलोगों की सरकार राज्य में है तो आपने क्या किया बिहार के लिए। चुनाव जब आता है तो मोदी जी को बिहार और बिहारी याद आते है।












Click it and Unblock the Notifications