Bihar News: PM मोदी और CM नीतीश एक साथ साझा करेंगे मंच, 2 मार्च का दिन कई मायने में अहम

PM Modi Bihar Visit: लोकसभा चुनाव की घोषणा कुछ ही दिनों में होने वाली है। चुनाव के मद्देनज़र इलेक्शन कमिशन के अधिकारी विभिन्न प्रदेशों का दौरा कर हे हैं। वहीं चुनाव की घोषणा से पहले पीएम मोदी बिहार दौरे पर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मार्च को बिहार के औरंगाबाज जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह कई योजनाओं का शिलान्या और उद्घाटन भी करेंगे। ग़ौरतलब है कि इस बार पीएम मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच साझा करने वाले हैं।

PM Modi Coming Bihar on 2nd march, in aurangabad CM Nitish kumar will share stage with BJP

बिहार के उपमुख्यमंत्री सहा प्रदेशा भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि 2 मार्च को औरंगाबाद ज़िले में पीएम मोदी का कार्यक्रम हैं। इस सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा के कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे।

जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई योजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं, जिसमें 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की योजना शुरू की जाएगी। इसके अलावा दरभंगा जिले में बनने वाली एम्स(AIIMS) , आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे, पटना में महात्मा गांधी के पैरलल पुल का भी शिलान्यास करेंगे।

पीएम मोदी के दौरे के दौरान उद्घाटन और शिलान्यास कार्यों पर राजद नेता अब्दुल जब्बार ने कहा कि यह सब चुनावी लॉलीपॉप है। पीएम मोदी को अगर बिहार के लोगों की फिक्र होती तो वह पहले ही योजनाओं की सौगात दे देते।

लोकसभा चुनाव का वक्त क़रीब आ गया है, इसलिए मतदाताओं को लुभाने के लिए सियासी लॉलीपॉप दिया जा रहा है। नीतीश कुमार जब एनडीए के साथ गठबंधन में थे उस वक्त उन्हें भाजपा का साथ बुरा लगा तो भाजपा से किनारा कर महागठबंधन में आ गए।

महागठबंधन के नेताओं ने जब उनपर विकास कार्यों का दवाब डाला तो महागठबंधन से एनडीए गठबंधन में चले गए। सीएम नीतीश कुमार सिर्फ अपने फ़ायदे के लिए पाला बदल रहे हैं। जनता के हितों की उन्हें कोई फिक्र नहीं है। अब चुनावी मौसम में बिहार की जनता लुभाने के लिए योजनाओं पर बात कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+