Bihar By Election: दूसरों को दाग़दार बताने वाले PK, अपने उम्मीदवार के दामन तो झांक लेते- अब्दुल जब्बार
Bihar By Election 2024 News: बिहार में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। सियासी दांवपेंच के बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अपनी पार्टी बनाई और जन सुराज के बैनर तले उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा। इसके साथ ही वह विपक्षी दलों पर लगातार निशाना साध रहे हैं। अब जनसुराज उम्मीदवारों पर भी सवालिया निशान लग रहा है।
13 नवंबर को बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। इसी क्रम में रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज विधानसभा सीटों पर जन सुराज की तरफ़ से भी उम्मीदवार उतारे गए हैं। प्रशांत किशोर ने बेलागंज विधानसभा सीट से 55 वर्षीय मो. अमजद को चुनावी मैदान में उतारा है।

कृषि और व्यापार से जुड़े मोहम्मद अमजद (बेलागंज प्रत्याशी) के हलफनामा के अनुसार उनके खिलाफ हत्या की कोशिश, हमला और रंगदारी का मुकदमा दर्ज है। किसी भी मामले में अदालत ने उन्हे बरी नहीं किया गया है। आपको बता दें कि साल 2005 और 2010 में मोहम्मद अमजद विधानसभा चुनाव में दांव चुके हैं। वहीं पूर्व में पंचायत प्रमुख की ज़िम्मेदारी भी निभा चुके हैं।
प्रशांत किशोर ने इमामगंज सीट से जितेंद्र पासवान को उम्मीदवार बनाया है। 47 वर्षीय जितेंद्र पासवान एक डॉक्टर हैं। चुनावी हलफनामा के मुताबिक उनपर किडनैपिंग, मारपीट, धोखाधड़ी और चोरी जैसे अपराध दर्ज हैं। हालांकि हलफनामा के मुताबिक जितेंद्र पासवान के खिलाफ दर्ज आपराधिक के मामले की जांच में आरोप झूठे पाये गये। अदालत ने उन्हें रिहा कर दिया।
रामगढ़ सीट पर जनसुराज के बैनर तले सुशील कुमार सिंह कुशवाहा चुनावी ताल ठोक रहे हैं। 55 वर्षीय किसान सुशील कुमार के खिलाफ भी मर्डर की कोशिश, बाउंस चेक और का मामला दर्ज है। वहीं तरारी से जनसुराज के बैनर पर किरण सिंह चुनावी दांव आजमा रही हैं।
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए राजद नेता अब्दुल जब्बार ने कहा कि प्रशांत किशोर के चार उम्मीदवारों में बस एक किरण देवी के खिलाफ ही कोई मुकदम नहीं है, बाकि सभी पर सवाल उठ रहे हैं कि दूसरे पर दाग़ बताने वाले प्रशांत किशोर ने, खुद के उम्मीदवार का दामन क्यों नहीं देखा?












Click it and Unblock the Notifications