Bihar News: जहानाबाद की बदल जाएगी तस्वीर, मार्च 25 तक लंबित कार्यो और योजनाओं का पूरा करने का निर्देश
Jehanabad News: अपर समाहर्ता, जहानाबाद की अध्यक्षता में जिला तकनीकी समन्वय समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम पूर्व के बैठक में दिये गये निर्देशों के विभागवार अनुपालन का अवलोकन एवं अनुश्रवण किया गया। इसके साथ ही कई ज़रूरी दिशा निर्देश भी दिए गए।
1) बैठक में कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। मखदुमपुर प्रखंड के धाराउत में 720 आसान वाले भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय का कार्य अप्रैल 2025 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

2) पंचायत सरकार भवन के निर्माण में डेढ़सैया,पंडोल किनारी में जमीन उपलब्ध नहीं होने के विषय पर भवन निर्माण विभाग को समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।
3) बिहार राज्य भवन निर्माण निगम, पटना के कार्यपालक अभियंता को पखनपूरा में 200 मीटर ट्रैकयुक्त फुटबॉल स्टेडियम निर्माण कर भौतिक सत्यापन एवं वित्तीय रूप से 15 दिन में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
4) बिहार राज्य आधारभूत स्वास्थ्य संरचना निगम के कार्यपालक अभियंता के द्वारा बताया गया कि कई योजनाओं का भुगतान लंबित होने के कारण भौतिक एवं वित्तीय रूप से पूर्ण नहीं हो पाया। इस संदर्भ में अपर समाहर्ता द्वारा क्षेत्र भ्रमण करके जिओ टैग फोटो के साथ योजनाओं की समीक्षा कर पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया।
5) कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति को निर्देशित किया गया कि सभी विभाग के कार्यालय में स्मार्ट मीटर लगाना सुनिश्चित करें। सभी सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाना सुनिश्चित करे एवं इसका व्यापक प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें।
6) बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के द्वारा को निर्देश दिया गया कि वाणावर रोपवे निर्माण का क्वालिटी चेक रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मार्च 2025 तक कार्य पूर्ण करने की तिथि निर्धारित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications