बिहार: जमुई में महिला को बताया डायन, परिवार को निकाला गांव से बाहर

जमुई। बिहार के जमुई में एक महिला को डायन बताकर पूरे परिवार को प्रताड़ित करने और गांव से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

people called woman witch and threw her out from village in jamui

जानकारी के अनुसार, मामला जमुई के चद्रमंडीह थाना के पिपरा सरायसोल गांव का है। सात दिन पूर्व गांव के दबंगों ने एक महिला पर डायन का आरोप लगाकर उसके पूरे परिवार को पहले मारा-पीटा उसके बाद उन लोगों ने उन्हें गांव से बाहर निकाल दिया। उसके साथ ही पूरे परिवार को धमकी भी दी कि अगर दोबारा गांव में दिखाई दिये, तो सभी को जान से मार देंगे।

पीड़िता सहित पति, पुत्र, पुत्रवधू, पुत्री, पौत्र-पौत्री के साथ सात दिनों से रिश्तेदारों व जंगलों में शरण लेकर किसी तरह जीवन जी रहे हैं। पीड़ित परिवारों ने बताया कि हमलोग न्याय की गुहार की खातिर चंद्रमंडीह थाना पहुंचे, लेकिन चंद्रमंडीह ने पुलिस दबंग पर कार्रवाई करने के बजाय हमलोगों को धमका कर भगा दिया। इसके बाद हमलोगों ने जमुई डीएसपी को सारी जानकारी के साथ लिखित आवेदन भी दिया। हालांकि, सात दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़ित परिवार ने बताया कि इसके पहले हमलोगों ने बामदह पंचायत के मुखिया व सरपंच से भी इस समस्या का हल निकालने का अनुरोध किया, लेकिन कुछ समाधान नहीं निकला है। चंद्रमंडीह थाने में पीड़िता के लिखित आवेदन के अनुसार, 18 अक्तूबर की रात लगभग 10 बजे रात गांव के ही कुछ लोगों ने डायन का आरोप लगाते हुए उसे और उसके परिवार वालों के साथ मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ किया। पीड़ित महिला के अनुसार परिवार के साथ मारपीट के भय से ये लोग गांव से पलायन कर चुके हैं। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को देने के बाद भी अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+