बिहार के लाल ने किया कमाल, राहुल ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर Wushu में मेडल जीतकर किया नाम रोशन
Wushu Game Player Rahul: बिहार के युवा अब खेल के क्षेत्र में भी कामयाबी की नई इबारत लिख रहे हैं। प्रदेश से लेकर विदेश तक अपने हुनर का परचम लहरा रहे हैं। आज हम आपको बिहार के वूशु खिलाड़ी राहुल के बार में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने मकाऊ (चीन) में पंच का पॉवर दिखाते हुए ब्रोंज़ मेडल पर क़ब्ज़ा जमाया है।
चीन के मकाऊ में 17 से 20 अगस्त तक 11वीं एशियाई वूशु जूनियर चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इस चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम करने बाद राहुल कुमार पटना लौटे। पटना में उनका ज़ोरदार स्वागत हुआ। भारतीय खेल प्राधिकरण (मोइनुल हक स्टेडियम) के प्रशिक्षण केंद्र में राहुल के लिए स्वागत समारोह रखा गया था। फूल माला से स्वागत के बाद, SAI से ओपन जीप में शोभायात्रा निकाली गई।

आपको बता दें कि राहुल ने 48 KG वेट कैटेगरी में राहुल ने हुनर का परचम लहराते हुए रजत पदक पर क़ब्ज़ा जमाया। नेपाल और साउथ कोरिया जैसे देश के कई होनहार खिलाड़ियों को मात देकर वह फाइनल में पहुंचे। फाइनल में मेज़बान टीम (चीन) से हार गए।
चीन से बिहार लौटने पर राहुल के परिवार वालों में खुशी की लहर है, ग़ौरतलब है कि राहुल पहले ऐसे ख़िलाड़ी बन चुके हैं जिन्होंने एशियाई प्रतियोगिता में प्रदेश के नाम मेडल जीता है। भोजपुर निवासी राहुल चार साल पहले वुशू से जुड़े। आरा में उन्हें वुशू कोच राजेश ठाकुर से हुनर सीखा।
आरा में वूशु की ट्रेनिंग लेने के बाद उनका SAI में चयन हुआ। इसके बाद से वह धीरे-धीरे कामयाबी की बुलंदियों को छूते आ रहे हैं। इंटरनेशल लेवल पर 1 रजत पदक अपने नाम किया है। वहीं स्टेट चैंपियनशिप में कई तमगों पर क़ब्ज़ा जमा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications