पटनाः मां ने बेटी की हत्या का ससुराल वालों पर लगाया था आरोप वो प्रेमी के साथ हुई बरामद

पटना। बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर के सुल्तानपुर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 8 महीने पहले मृत महिला को शुक्रवार को पुलिस ने सकुशल बरामद कर दिया। लड़की के परिजनों ने 8 माह पूर्व उसके ससुराल वालों पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि साल 2018 की 10 जुलाई को दानापुर के सुल्तानपुर के रहने वाली सनी की शादी हुई थी। फिर साल 2020 में 3 अक्टूबर को उसकी पत्नी अपने ससुराल से भाग गई। उसके लापता होने पर सनी की सास ने दानापुर थाने में अपनी बेटी की दहेज के लिए हत्या कर शव को गायब करने का मामला दर्ज कराया था।

patna woman who lost before 8 month police recovered

सास ने इस मामले में बेटी के पति सनी कुमार, ससुर सरवन महतो, सास गुड़िया देवी, देवर मनी कुमार और ननद अंकिता पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो आसपास के लोगों से पता चला कि उसकी हत्या नहीं हुई है बल्कि वह खुद भाग गई है। वहीं गुरुवार की देर रात दानापुर पुलिस को जानकारी मिली की जिस लड़की की हत्या का आरोप उसकी मां ने 8 महीने पहले लगाया था।

वह बांका जिले में किसी दूसरे युवक के साथ रह रही है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 महीने से गायब महिला को बरामद कर लिया। इधर, सनी कुमार ने बताया कि पत्नी घर से सोने के जेवरात और 20 हजार नकद लेकर किसी अन्य युवक के साथ भाग गई थी। उसकी मां ने मुझ पर और हमारे घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया था। दानापुर थाना प्रभारी अजीत कुमार साह ने बताया कि लड़की का 164 का बयान न्यायालय में दर्ज करा दिया गया है। न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद लड़की ने अपनी मां के साथ रहने की इच्छा जाहिर की, इसलिए पुलिस ने उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+