बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के घर में चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाया सवाल

पटना। बिहार की राजधानी पटना में चोरी का हाई प्रोफाइल मामला प्रकाश में आया है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के घर बीते गुरुवार की देर रात को अपराधियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले को लेकर बताया है कि पटना स्थित बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के घर पर चोरी का मामला प्रकाश में आया है, चोरों ने कई सामान पर हाथ साफ किया है। एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के बेटे माधव झा ने बताया कि रात को चोरों ने अलमारी से कुछ दस्तावेज और पैसे चोरी किये हैं। पूरा सामान बिखरा पड़ा है।

patna theft in bihar congress state president madan mohan jha house

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इतनी सुरक्षा होने के बावजूद ये घटना कैसे हुई ये समझ से परे है। बता दें कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कौटिल्य नगर स्थित मदमन मोहन झा के घर पर चोरी की वारदात हुई है। चोरी उस कमरे से की गई है, जिसमें मदन मोहन झा रहते हैं। चोरी की घटना के दौरान परिवार के सभी सदस्य ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। मदन मोहन झा इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। चोरी की इस घटना के बाद कांग्रेस ने राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है, लेकिन जितनी सुरक्षा होनी चाहिए थी उतनी नहीं है। बहरहाल, इस पूरे मामले में एयरपोर्ट थाना की पुलिस छानबीन में जुटी हुई है और तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर से पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है क्योंकि चोरी की घटनाएं पटना पुलिस के नियंत्रण की प्रायोरिटी में सबसे ऊपर है, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद राजधानी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+