बिहार: 10 साल के बच्चे की 8 साल की लड़की से जबरन कराई शादी, मामला पहुंचा थाने

चकारम के रहने वाले विष्णु को उसके अपने ही फूफा ने लड्डू खिलाकर बेहोश कर अपनी लड़की के साथ शादी करवाने के लिए अपने घर ले गया।

पटना। बाल विवाह को रोकने के लिए सरकार के द्वारा लाख सख्त कानून बनाए गए हैं लेकिन यह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कहीं ना कहीं यह सुनने को मिलता है कि नाबालिग बच्चों की शादी उनके परिवार वालों ने जबरदस्ती या फिर मजबूरी वश करवा दी है। लेकिन राजधानी पटना में बाल विवाह का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप दांतो तले उंगली दबा, जहां लड़का और लड़की शादी का मतलब भी नहीं जानता है वे भला इस रिश्ते को कैसे निभा सकते हैं।

बिहार: 10 साल के बच्चे की 8 साल की लड़की से जबरन कराई शादी, मामला पहुंचा थाने

बाल विवाह का ये मामला राजधानी पटना के चकारम का है जहां तीसरी क्लास में पढ़ने वाले विष्णु की शादी दूसरी क्लास की छात्रा राधा के साथ जबरदस्ती करा दी गई। मिली जानकारी के अनुसार के चकारम के रहने वाले विष्णु को उसके अपने ही फूफा ने लड्डू खिलाकर बेहोश कर अपनी लड़की के साथ शादी करवाने के लिए अपने घर ले गया। लड्डू के नशे में बेहोश विष्णु को एक कमरे में बंद कर शादी की तैयारी की जा रही थी। वहीं, दूसरी तरफ विष्णु के घरवाले विष्णु के घर नहीं पहुंचने के कारण काफी परेशान थे। काफी खोजबीन करने के बाद उन्होंने नजदीकी थाने में जाकर अपने 10 वर्षीय बच्चे विष्णु की अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस भी बच्चे की तलाश में छापेमारी करने लगी।

उधर शादी की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी तभी विष्णु को होश आ गया और अपने आप को कमरे में बंद देख वह काफी घबरा गया। वहीं, आस पास की महिलाएं शादी के गीत गा रही थी। गीत की आवाज सुन विष्णु ने जब खिड़की से झांक कर देखा तब उसे पता चला कि उसकी ही शादी होने वाली है। शादी के लिए उसके फूफा ने धोखे से अगवा कर अपने घर में बंद कर रखा है। जिसके बाद विष्णु ने खिड़की के रास्ते वहां से भागने का प्रयास किया।

बिहार: 10 साल के बच्चे की 8 साल की लड़की से जबरन कराई शादी, मामला पहुंचा थाने

लेकिन उसके फूफा और उनके रिश्तेदारों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। विष्णु जोर-जोर से चिल्ला रहा था कि मुझे यह शादी नहीं करनी है, लेकिन उसके परिवार वाले जबरदस्ती उसके साथ मारपीट कर शादी करवाने की बात कर रहे थे। मासूम बच्चा चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने उसकी चीख नहीं सुनी और अंत में उसकी शादी करवा दी गई। शादी होने के बाद विष्णु को उसके पिता के ननिहाल पहुंचा दिया गया। ननिहाल पहुंचने के बाद मामले की जानकारी कादिरगंज थाने को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विष्णु को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई।

वहीं, थाने पहुंचने के बाद विष्णु से पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने बताया कि लड़की के घरवालों ने जबरदस्ती शादी करवाने के लिए मेरे साथ मारपीट की और मेरी शादी करवा दी। इसके बाद पुलिस ने विष्णु के दादा संजीवन गोप से संपर्क कर इस बात की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पूरे परिवार के साथ संजीवन थाने पहुंचे और विष्णु को अपने साथ घर ले गए। इस शादी से विष्णु काफी डरा सहमा दिख रहा था। ये भी पढ़ें: 40 साल के अधेड़ से कराई जा रही थी 13 साल की बच्ची की शादी, DCW ने लिया एक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+