ट्रैक्टर चलाकर बजट सत्र के लिए बिहार विधानसभा पहुंचे तेजस्वी, कहा- सांकेतिक विरोध

पटना। बिहार में सोमवार को नीतीश सरकार बजट पेश कर रही है। वहीं बजट पेश करने से पूर्व विधानसभा में विरोध-प्रदर्शन का भी सिलसिला जारी है। एक तरफ जहां विधानसभा के मेन गेट पर विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, प्रश्नपत्र लीक जैसे कई मामलों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने विरोध का अनोखा तरीका ढूंढा। सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने के लिए अपने आवास से ट्रैक्टर पर निकले। तेजस्वी यादव का ट्रैक्टर मार्च पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से निकला। इस दौरान तेजस्वी यादव खुद ड्राइविंग सीट पर बैठकर ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए।

patna tejashwi yadav reached bihar assembly by tractor

Recommended Video

    Kisan Andolan: Tractor से विधानसभा पहुंचे Tejashwi Yadav, कहा- Farmers की सुने सरकार |वनइंडिया हिंदी

    इस दौरान तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में किसानों के ऊपर अत्याचार हो रहा है। कृषि कानून किसानों पर थोपे जा रहे हैं और केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। तेजस्वी यादव के साथ ट्रैक्टर पर उनकी पार्टी के कुछ चुनिंदा लोग थे, जबकि उनके पीछे-पीछे कई सदस्य दौड़ रहे थे।

    तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में जो किसानों की हालत है उसके विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में सांकेतिक रूप से ट्रैक्टर चलाकर सदन जा रहे हैं। आज पेट्रोल-डीजल और सामान महंगे हो गए हैं। सदन में किसानों की बात की हम मजबूती से उठाएंगे।

    विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों का प्रदर्शन जारी है। भाकपा माले के विधायकों ने विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। माले विधायक हाथ में पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे हैं। माले विधायक शराबबंदी में पूरी तरह से फेल बता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे। विधायकों का कहना है कि प्रशासन शराब माफियाओं से मिली हुई है। इतना ही नहीं डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम के खिलाफ भी माले विधायक नारेबाजी कर रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+