Patna School Closed: हाड़कंपाने वाली सर्दी के बीच बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, क्या है DM का नया आदेश?

Patna School Closed: इस वक्त पूरा उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है, कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, बिहार की राजधानी में पटना में भी हालात काफी खराब हैं, मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 5 दिन तक यहां पर अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार से कोहरे की स्थिति और खराब हो सकती है इसी के मद्देनजर पटना में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।पटना DM के नए आदेश के तहत पटना में क्लास 8 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 11 जनवरी तक बंद रहेंगे।

Patna School Closed

9वीं क्लास और उससे ऊपर की क्लास सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चल सकती हैं। प्री-बोर्ड/बोर्ड परीक्षाओं के लिए होने वाली स्पेशल क्लास/परीक्षाओं को इससे छूट दी जाएगी।

न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे ( Patna School Closed)

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है। ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण दृश्यता भी कम है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार 9 जनवरी 2026 को यहां पर ColdWave स्थिति रहेगी। सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जिससे विजिबिलिटी कम रह सकती है।

रात के समय सर्दी और बढ़ने के आसार (Patna School Closed due to Weather)

दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन धूप तेज नहीं होगी। ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है, वहीं रात के समय सर्दी और बढ़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक शीतलहर से राहत मिलने की संभावना कम है।

Patna School Closed

लोगों से सावधानी बरतने की अपील (Patna School Closed due to Weather)

पटना जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के साथ-साथ लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने स्कूलों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों को भी निर्देश दिया है कि वे आदेश का पालन करें। यदि मौसम की स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो आगे भी छुट्टियों को बढ़ाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+