'आपने तो लव मैरिज कर ली, मेरा क्या?' वेलेंटाइन डे से पहले तेजस्वी यादव को 'पिंकी' ने लिखा लेटर, हुआ वायरल
वेलेंटाइन से पहले पटना की पिंकी नाम की लड़की ने बिहार के यूवा डिप्टी सीएम को एक पत्र लिखा है जिसमें उनसे बड़ी ही अनोखे ढंग से अपने एकतरफा प्यार का खुलासा किया है और बताया है कि क्यों उसे उसका प्यार मिल पाया।

वैलेंटाइन डे आने में अब चंद दिन बचे हैं और प्यार को समर्पित इस खास दिन के लिए लवर्स स्पेशल प्लानिंग कर रहे हैं। 14 फरवरी वेलेंटाइन डे से पहले सोशल मीडिया पर लोग अपने किसी खास को प्यार भरे पोस्ट शेयर करना शुरू कर चुके हैं। वहीं इस बीच सोशल मीडिया बिहार की पिंकी नाम की लड़की का एक लेटर जमकर वायरल हो रहा है। पिंकी नाम की लड़की ने ये लेटर बिहार के युवा और हैंडसम उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लिखी है। इस लेटर में पिंकी ने अपने एकतरफा प्यार का इजहार किया है और अपनी अधूरे प्यार को पाने के लिए डिप्टी सीएम से मदद मांगी है।

तेजस्वी को लिखा ये लेटर हो गया वायरल
बिहार की पिंकी ने तो अपने दिल का हाल तेजस्वी यादव से बयां करते हुए दिल खोल कर रख दिया लेकिन पिंकी के इस लेटर को पढ़कर लोगों को बड़ा मजा आ रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोग ये लेटर शेयर कर रहे हैं और रिएक्शन दे रहे हैं।

एकतरफा प्यार का पिंकी ने किया खुलासा
पिंकी ने बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जो लेटर लिखा है उसने अपनी शिकायतें भी लिखी है। पटना की लड़की ने पत्र में अपने एकतरफा प्यार के बारे में बात की और लिखा कि इसलिए उसका प्यार अधूरा है क्योंकि वह बेरोजगार है।

लेखक प्रभात बंधुल्या से प्यार करती हूं लेकिन....
पिंकी ने अपने लेटर में लिखा वो टीवी डेली सोप ओपेरा के पटकथा लेखक और बनारस वाला इश्क के लेखक प्रभात बंधुल्या से प्यार करती रही हैं। उसने कहा कि वो बेरोजगार है इसलिए वो इस बार भी वेलेंटाइन डे पर अकेली है।

आपने तो लव मैरिज कर ली है, लेकिन मेरी .....
पिंकी ने हालांकि अपना ये पत्र पटना की लोकल भाषा में लिखा है। पिंकी ने तेजस्वी यादव को संबोधित करते हुए अपने पत्र में लिखा है तुम्हें पता है कि मैं बहुत तनाव में हूं । आपने तो लव मैरिज कर ली है, लेकिन मेरी शादी में बेरोजगारी की समस्या है। मेरा प्रभात बंधुल्य के साथ चार साल से एक तरफा अफेयर है। अफेयर्स के जमाने में मैं करेंट अफेयर्स पढ़ रही हूं। सोचा था कि नौकरी मिलेगी तो प्रपोज करूंगी, लेकिन नौकरी नहीं मिल रही ।

इस साल भी वेलेंटाइन डे बीत जाएगा
पिंकी आगे लिखती है स्थिति को देखते हुए इस साल भी वेलेंटाइन डे बीत जाएगा और मैं अभी तक सिंगल रहूंगी। दूसरी ओर मैं प्रतियोगिता की तैयारी में व्यस्त हूं और मेरे पिता शादी की तैयारी में व्यस्त हैं। उसने आगे लिखा मैं यह सब सोच कर परेशान हो जाती हूं।

मेरे पास नौकरी नहीं है तो मैं प्यार से क्या करूंगी ?
पिंकी ने लिखा बहुत उम्मीद के साथ, मैं आपको यह पत्र लिख रही हूं। कृपया मुझे नौकरी दिलाने में मदद करें अन्यथा प्रभात की शादी किसी और से हो जाएगी। अगर मेरे पास नौकरी नहीं है तो मैं प्यार से क्या करूंगी ? अंत ने पिंकी ने लिखा आपका वोटर और लेखक प्रभात बंधुल्या की एकतरफा प्रेमी पिंकी (पटना से),'' इतना कह कर उसने पत्र समाप्त किया। साथ दिल बनाकर उसमें अपना और प्रभात का नाम लिखा

पिंकी जिससे करती है एकतरफा प्यार, उन्होंने दिया ये रिएक्शन
पत्र के वायरल में जिस लेखक से एकतरफा प्यार करने का दावा पिंकी ने किया है उन्हीं प्रभात बंधुल्य ने इस लेटर को शेयर कर ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है
महादेव कसम ! पिंकी ने हमको फेमस कर दिया यार । शुक्रिया ! मैं प्रयास करूंगा कि तेजस्वी यादव से मेरी मुलाक़ात हो और इस विषय पर संवाद करुं ।
इसके अलावा लेखक ने अन्य ट्टीट में लिखा लव नहीं बेरोजगारी समस्या है।
महादेव कसम ! पिंकी ने हमको फेमस कर दिया यार . शुक्रिया ! मैं प्रयास करूंगा कि @yadavtejashwi जी से मेरी मुलाक़ात हो और इस विषय पर संवाद करूँ .
— Prabhat Bandhulya (@pbandhulya) February 8, 2023












Click it and Unblock the Notifications