करंट लगाया फिर गला दबाकर कर दी हत्या! महंगी कार और कैश के लिए पूजा को ससुरालवालों ने उतारा मौत के घाट?

Phulwari Sharif Dowry Murder Case: पटना से दहेज प्रताड़ना और हत्या का एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। 20 साल की पूजा की शादी के करीब 2 साल बाद संदिग्ध परस्थितियों में मौत हो गई है। ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगा है। मामला पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र के गुलरिया बिगहा गांव का है।

जहानाबाद जिले के घोसी में रहने वाले अजय यादव की बेटी पूजा की शादी मार्च 2024 के रविरंजन कुमार से हुई थी। पूजा की शादी के वक्त भी परिवार वालों ने सामन और पैसे दिए थे। आरोप है कि ससुराल वाले और दहेज की डिमांड कर रहे थे। कार और कैश के लिए पूजा को प्रताड़ित किया जा रहा था। पूजा की मौत के बाद पति सहित ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया है।

Phulwari Sharif Dowry Murder Case

कैसे हुई पूजा की मौत?

पूजा के चाचा रामध्यान कुमार ने आरोप लगाया है कि पूजा को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। शादी के वक्त भी लड़के वालों ने दहेज लिया था, शादी के बाद धीरे धीरे दहेज की डिमांड बढ़ने लगी। ससुराल वाले मृतका को तरह-तरह से परेशान कर रहे थे। पूजा के चाचा ने बताया कि पूजा को पहले टार्चर किया गया उसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि पूजा के पति ने पहले उसे बिजली का करंट लगाया उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति और ससुरालवाले मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:

कार की कर रहे थे डिमांड

पूजा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के वक्त दहेज में बाइक, नकद और घरेलू सामन दिए गए थे। शादी के कुछ वक्त के बाद वो लोग और दहेज की मांग करने लगे। परिजनों का आरोप है कि कार और नकद की मांग पूजा के ससुराल वालों की ओर से की जा रही थी। इसके लिए पूजा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और आखिरकार उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

पूजा के मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग गुलरिया बिगहा पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने ससुराल में जमकर तोड़फोड़ की और घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया। घटना की सुचना के बाद मौके पर पहुंची धनरूआ थाना पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल किया। पुलिस ने पूजा के चाचा रामध्यान कुमार के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। पूजा के परिजनों ने उसके पति रविरंजन कुमार, सास, ससुर और ननद को नामजद आरोपी बनाया है। हत्या और दहेज प्रताड़ना से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+