Patna Opposition Meet:'अंधों में काना राजा....', नीतीश कुमार को लेकर प्रशांत किशोर ने की बड़ी भविष्यवाणी

Opposition Patna Meet 23 june: चुनाव रणनीतिकार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्व सहयोगी प्रशांत किशोर ने गुरुवार को विपक्षी एकता की उनकी कोशिशों को लेकर उनका खूब मजाक उड़ाया है।

पटना में विपक्षी दलों की बैठक से एक दिन पहले, किशोर ने उनके विपक्षी एकता की कोशिशों पर ना सिर्फ तंज कसे हैं, बल्कि नीतीश कुमार की स्थिति को 'अंधों में काना राजा' जैसा बताया है। जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर एक समय में नीतीश सरकार के सलाहकार रह चुके हैं और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिल चुका है।

prashant kishore on nitish kumar

विपक्षी दलों की बैठक से पहले निशाने पर नीतीश
गौरतलब है कि पीके का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब नीतीश की बहुत ज्यादा कोशिशों के बाद लगभग 18 विपक्षी दलों के नेता पटना में 23 जून की महाबैठक के लिए इकट्ठे हो रहे हैं। यह बैठक 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने के लिए आपसी तालमेल बिठाने के लिए बुलाई गई है।

'आज नीतीश की तुलना में तब चंद्रबाबू की स्थिति काफी अच्छी थी'
उन्होंने जेडीयू सुप्रीमो पर यह कसकर भी तंज कसने की कोशिश की है कि वह उसी तरह की भूमिका निभा रहे हैं, जैसी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 2018 में निभाई थी। उन्होंने नीतीश पर जोरदार तंज कसते हुए कहा कि फर्क सिर्फ इतना है कि तब नायडू आंध्र प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार चला रहे थे और नीतीश 42 एमएलए के साथ 'लंगड़ी' सरकार चला रहे हैं।

बिहार की चिंता करें नीतीश...उनका अपना भविष्य अनिश्चित है- प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर बोले, 'उन दिनों चंद्रबाबू नायडू ने विपक्ष को एकसाथ लाने के लिए पूरे देश का दौरा किया। नतीजा ये हुआ कि उनकी पार्टी तीन सांसद और 23 एमएलए तक सिमट कर रह गई और वह सत्ता से बाहर हो गए। नीतीश को बिहार की चिंता करनी चाहिए। उनका अपना भविष्य अनिश्चित है।' नायडू ने भी तब पीएम मोदी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया था और अब फिर से भाजपा के साथ आने की कोशिशों में लगे हुए हैं।

लालू के राजद पर भी पीके ने कसा जोरदार तंज
पश्चिम बंगाल में पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के लिए चुनावी रणनीति तैयार करने वाले किशोर ने लालू यादव के राष्ट्रीय जनता दल पर भी निशाना साधा है। उन्होंने हैरानी जताई है कि जिस दल का लोकसभा में कोई सांसद नहीं है, वह देश के भविष्य का प्रधानमंत्री कैसे तय कर सकता है।

'जिसका अपना भविष्य अंधकारमय है.....'
उन्होंने बिहार के सत्ताधारी गठबंधन के सहयोगी दलों आरजेडी और जेडीयू का मजाक उड़ाते हुए कहा, 'एक पार्टी जिसका संसद में कोई सांसद नहीं है, वह देश का प्रधानमंत्री तय कर रहा है और एक पार्टी जिसका अपना भविष्य अंधकारमय है, वह दूसरी पार्टियों को इकट्ठा कर रही है।'

'क्या नीतीश ममता को मुझसे अच्छे से जानते हैं?'
उन्होंने हाल में नीतीश के पश्चिम बंगाल जाकर ममता से मिलकर आने पर भी हैरानी जताई और इसपर भी आश्चर्य जताया कि टीएमसी सुप्रीमो कांग्रेस के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। वे बोले, 'क्या नीतीश और लालू बिहार में टीएमसी के लिए एक भी सीट छोड़ने को तैयार हैं? क्या नीतीश ममता को मुझसे अच्छे से जानते हैं? नीतीश को बंगाल में कौन पूछता है?'

प्रशांत किशोर ने नीतीश के लिए की बड़ी भविष्यवाणी
प्रशांत किशोर ने कहा कि वह जानते हैं कि नीतीश का हाल चंद्रबाबू नायडू जैसा ही होगा। वे बोले, 'नीतीश का हाल नायडू वाला ही होगा। आज नीतीश का हाल अंधों में काना राजा जैसा है....।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+