तेजस्वी से मुलाकात के बाद 'ग्रेजुएट चायवाली' को वापस मिला स्टॉल, हटाए जाने पर रोईं थी फूट-फूटकर
तेजस्वी से मुलाकात के बाद 'ग्रेजुएट चायवाली' को वापस मिला स्टॉल, हटाए जाने पर रोईं थी फूट-फूटकर
पटना, 19 अगस्त: प्रियंका गुप्ता तो आप सभी को याद ही होगी ना। अगर नहीं तो आपको बता दें कि अपनी ठेठ पंचलाइन और 'ग्रेजुएट चायवाली' के नाम वो कुछ दिनों पहले खासी चर्चाओं में आईं थी। प्रियंका गुप्ता की चर्चा केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि ये मीडिया तक की सुर्खियों छा गईं थी। एक बार फिर ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता चर्चाओं में है। दरअसल, बोरिंग रोड पर बने उनके स्टॉल पर पटना नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए उस जब्त कर लिया। हालांकि, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से गुहार लगाने के बाद नगर निगम ने प्रियंका गुप्ता को उनका स्टाल वापस लौटा दिया है।
Recommended Video

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत हटाया प्रियंका का स्टॉल
ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर हुई प्रियंका गुप्ता का टी-स्टॉल पटना में बोरिंग रोड पर है। गुरुवार 19 अगस्त को नगर निगम ने बोरिंग रोड, वीरचंद पटेल पथ, श्री कृष्ष्णापुरी पार्क के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इस दौरान नगर निगम ने बोरिंग रोड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल भी जब्त कर लिया और स्टॉल को उठाकर जेसीबी अपने साथ ले गई। नगर निगम द्वारा टी-स्टॉल पर की गई कार्रवाई के दौरान प्रियंका गुप्त की आंखों में आंसू आ गए और वो बीच सड़क पर फूट-फूटकर रोती हुई नजर आई।

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मिलने पहुंची प्रियंका
नगर निगम द्वारा टी-स्टॉल हटाने की कार्रवाई के बाद ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता रोते हुए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंची थी। डिप्टी सीएम से मिलने के बाद जब प्रियंका गुप्ता बाहर आई तो मीडिया ने उसे बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उनसे कहा है कि आप मेरे नाम से एक आवेदन लिखकर दीजिए फिर आगे देखते हैं। इसके बाद प्रियंका राबड़ी आवास पर मौजूद आरजेडी प्रमुख लालू यादव से भी मिली।

अधिकारी से प्रियंका गुप्ता ने लगाई थी गुहार
प्रियंका गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर ने आश्वासन दिया था कि उनके स्टॉल को कोई नहीं हटाएगा। उसके बाद भी उनके स्टॉल पर कार्रवाई हुई है। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से गुहार लगाई की उन्हें थोड़ी मोहलत दे दी जाए ताकि वो पैसे जमा कर अपनी दुकान ले सके। लेकिन फिर भी उनके स्टॉल को हटा दिया गया। उन्होंने कहा, 'लोग कहते हैं कि ग्रेजुएट चाय वाली तीन लाख रुपये कमाती है लेकिन मेरा उस हिसाब से खर्च भी होता है।' प्रियंका ने कहा, 'मैं तीन लाख रुपये महीने का नहीं कमाती क्योंकि मार्केट डाउन चला गया है।'

तेजस्वी से मुलाकात के बाद वापस मिला स्टॉल
हालांकि, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद प्रियंका गुप्ता को अपनी टी-स्टॉल वापस मिल गया है। नगर निगम ने आज यानी शुक्रवार 19 अगस्त को प्रियंका गुप्ता का टी-स्टॉल वापस कर दिया। स्टॉल मिलने के बाद ग्रेजएट चायवाली प्रियंका गुप्ता खुश नजर आई है। हालांकि, प्रियंका गुप्ता ने स्टॉल मिलने के बाद अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से एक परमानेंट स्टॉल की मांग की है।

इसलिए लगाया था प्रियंगा गुप्ता ने टी-स्टॉल
ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली हैं। प्रियंका गुप्ता ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से की है। वो अर्थशास्त्र (कॉमर्स) में ग्रेजुएट है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए प्रियंका गुप्ता ने कहा कि मैंने 2019 में अपना यूजी किया था। उसके बाद दो साल तक बैंक की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की, लेकिन किसी परीक्षा में सफल नहीं मिली। इसके बाद भी मैंने हार नहीं मानी और प्रफुल्ल बिलोर से प्रेरणा लेते हुए चाय का स्टॉल खोल लिया। प्रियंका की दुकान पर साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और भोजपुरी फिल्मों की स्टार अक्षरा सिंह भी चाय पीने पहुंच चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications