बिहारः 5 मर्डर करने वाले अपराधी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

पटना। बिहार की राजधानी पटना में शनिवार की सुबह दिनदहाड़े एक कुख्यात की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को अंजाम मृतक के साढ़ू ने दी है। मृतक अपराधी का नाम ललन यादव उर्फ लाला गोप है। 28 वर्षीय लाला गोप अपने घर के पास ही पूजा कर रहा था। शनिवार के दिन के चलते वह पीपल के पेड़ में जल डालने गया था। इसी दौरान उसका साढ़ू विक्की मोबाइल आया और पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली लाला गोप के चेहरे पर जा लगी। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

patna murder of criminal in daylight

यह घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के माखनपुर ईदगाह के पास की है। यहीं पर लाला गोप का घर है। वह कुख्यात अपराधी था। अब तक उसने कुल 5 हत्या की थी। इसके अलावा भी लाला गोप पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। कई बार वह जेल भी जा चुका था। लाला गोप की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। परिजनों के मुताबिक कई दिनों से लाला गोप और उसके साढ़ू विक्की मोबाइल के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि फिर भी एक-दूसरे के घर दोनों का आना-जाना लगा रहता था। दोनों के घरों में कुछ ही दूरी का अंतर है।

बीते शुक्रवार की शाम को लाला और विक्की की आपस में मुलाकात हुई थी। पहले से चले आ रहे विवाद के चलते फिर दोनों में झगड़ा हो गया। काफी मारपीट भी हुई। बीच-बचाव कर लोगों ने दोनों को अलग किया था। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। इसके बाद आज यानी कि शनिवार को विक्की ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही जब बाहर निकले तो देखा कि विक्की भाग रहा है और लाला पेड़ के पास गिरा हुआ था।

परिजनों ने भी विक्की पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मामले की शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल भेज दिया है। सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार के मुताबिक विक्की मोबाइल भी एक पेशेवर अपराधी है। लाला और विक्की पहले साथ में ही रहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+