पटनाः कमरे पर बुलाया और बांध दिया मुंह फिर तीन बच्चों की विधवा मां से किया गैंगरेप, आरोपित फरार

पटना। बिहार की राजधानी पटना में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की विधवा मां से दो लोगों ने गैंगरेप किया। यह वारदात बुधवार की रात की है और पीड़िता ने गुरुवार की रात को महिला थाने में बयान दिया। महिला ने बताया कि वह नौकरी के सिलसिले में मलाही पकड़ी में किशोर और सुजीत नाम के युवक से मिलने गई। ये दोनों युवक महिला के पहले से जानने वाले हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

महिला ने अपने बयान में बताया कि दोनों ने उसके साथ रेप किया और रात के वक्त कमरे में बंद कर दिया। गुरुवार की सुबह जब वो दोनों सो रहे थे तो वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागी और घर पहुंची। इसके बाद वह कंकड़बाग थाना पहुंची, जहां से उसे महिला थाने भेजा गया। पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

मिलने के लिए दोनों ने कमरे पर बुलाया

मिलने के लिए दोनों ने कमरे पर बुलाया

महिला ने पुलिस से कहा कि काम के दौरान किशोर और सुजीत से उनका परिचय हुआ था। तब दोनों ने बीमा कंपनी में काम करने का ऑफर दिया था। महिला ने बताया कि उसे पैसे की जरूरत थी इसलिए बीमा कंपनी में काम करने का मन बनाया और दोनों से मिलने का प्लान बनाया। महिला ने पुलिस से कहा कि फोन पर किशोर से बात हुई और उसने रात के 8 बजे घर पर मिलने के लिए बुलाया

मुंह पर बांध दिया कपड़ा और दोनों ने किया रेप

मुंह पर बांध दिया कपड़ा और दोनों ने किया रेप

जब पहुंची तो दोनों ने मिलकर रेप किया। महिला ने पुलिस से कहा कि रात के आठ बजे जब मैं मलाही पकड़ी पहुंची तो दोनों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। मैं शोर न मचाऊं इसलिए मेरे मुंह में कपड़ा बांध दिया था। पीड़िता ने कहा कि मेरे साथ दुष्कर्म करने के बाद दोनों ने अपनी बीमा कंपनी में काम दिला देने का भरोसा दिया और धमकाया भी।पुलिस दोनों आरोपी किशोर और सुजीत की तलाश में छापेमारी कर रही है। दोनों अपने कमरे का ताला बंद कर फरार चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+